हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में हुआ बदलाव, 5 अक्टूबर को होगा मतदान, इस दिन आएंगे नतीजे

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों में बदलाव किया गया हैं। हरियाणा में अब 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घाेषित किए जाएंगे। हरियाणा के साथ-साथ जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे जो पहले 4अक्टूबर को आने वाले थे अब वह भी 8 अक्टूबर को आएंगे।
दिल्ली में मतदान से पहले ही 1400 लोगों ने किया मतदान, चुनाव आयोग ने किया खुलासा
दिल्ली में मतदान से पहले ही 1400 लोगों ने किया मतदान, चुनाव आयोग ने किया खुलासा
Published on
Updated on

नई दिल्ली: हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों में बदलाव किया गया हैं। हरियाणा में अब 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घाेषित किए जाएंगे। हरियाणा के साथ-साथ जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे जो पहले 4 अक्टूबर को आने वाले थे अब वह भी 8 अक्टूबर को आएंगे।

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने हरियाणा के लिए मतदान दिवस को 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है। इसके अनुसार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तारीख 4 अक्टूबर को बदलकर 8 अक्टूबर 2024 किया गया है। इलेक्शन कमीशन ने कहा कि यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है।

बता दें कि बीजेपी और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की मांग की थी कि एक अक्टूबर को मतदान के दिन से पहले और बाद में छुट्टियों के कारण मतदान प्रतिशत कम हो सकता है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में एक अक्टूबर को मतदान होना था। इस मांग पर विचार करने के बाद इलेक्शन कमीशन ने शनिवार को हरियाणा में चुनाव की तारीखों में बदलाव का ऐलान किया है।

बीजेपी ने दिया था कम वोटिंग का हवाला

भाजपा की राज्य चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य वरिंदर गर्ग ने पिछले सप्ताह कहा था कि हमने दलील दी है कि एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की तारीख से पहले सप्ताहांत पर छुट्टी है और उसके बाद कुछ छुट्टियां हैं, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है, क्योंकि लोग लंबे सप्ताहांत पर छुट्टी पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर यानी शनिवार को कई लोगों के लिए अवकाश है, जबकि रविवार भी अवकाश है। एक अक्टूबर को राज्य में मतदान के लिए छुट्टी होगी, इसके बाद दो अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी है एवं तीन अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण भी अवकाश है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com