-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Factionalism Will Be A Decisive Game Of Votes Due To Factionalism In Aheri Assembly
अहेरी विधानसभा में गुटबाजी से वोटों का खेल होगा निर्णायक, धर्मराव बाबा आत्राम को बेटी भाग्यश्री दे रही चुनौती
- Written By: आकाश मसने
अहेरी विधानसभा सीट पर धमर्राव बाबा आत्राम को बेटी भाग्यश्री आत्राम ने चुनावी संग्राम में चुनौती दी है। वहीं कांग्रेस के बागी हनुमंतू मड़ावी ने भी महाविकास आघाड़ी का सिरदर्द बढाया है।

धर्मराव बाबा आत्राम, भाग्यश्री आत्राम, हनुमंतू मड़ावी व राजे अंबरीशराव आत्राम
गड़चिरोली: गड़चिरोली जिले का ही नहीं संपूर्ण राज्य का ध्यान अहेरी विधानसभा क्षेत्र पर है। विधानसभा में वोटों के विभाजन पर प्रत्याशी के जीत का गणित निर्भर रहने वाला है। यहां मंत्री धमर्राव बाबा आत्राम को बेटी भाग्यश्री आत्राम ने चुनावी संग्राम में चुनौती दी है। वहीं कांग्रेस के बागी हनुमंतू मड़ावी ने भी महाविकास आघाड़ी का सिरदर्द बढाया है। अहेरी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए जिले में सर्वाधिक 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
अहेरी विधानसभा सीट से एनसीपी के धर्मरावबाबा आत्राम, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) से भाग्यश्री आत्राम, बहुजन समाज पार्टी के रमेश गावडे, मनसे के संदीप कोरेत, प्रहार जनशक्ति पार्टी की निता तलांडी, निर्दलीय दीपक आत्राम, निर्दलीय कुमरम जयराम, निर्दलीय शैलेश गेडाम, निर्दलीय नितीन पदा, निर्दलीय राजे अम्ब्रीशराव आत्राम, निर्दलीय भाग्यश्री लेखामी, निर्दलीय हनमंतु गंगाराम मड़ावी चुनावी मैदान में है।
यह भी पढ़ें:– जिसका नाम चर्चा में आया उसका पत्ता कट! मुख्यमंत्री पद पर विनोद तावडे का बड़ा बयान
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
2019 के विधानसभा चुनाव में मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम ने पूर्व मंत्री राजे अम्ब्रीशराव आत्राम को पराजित किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन रहने के बावजूद यहां बीते चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया था।
धर्मरावबाबा आत्राम की बेटी भाग्यश्री आत्राम भी इस वर्ष पिता के खिलाफ चुनाव मैदान में है। जिससे राष्ट्रवादी कांग्रेस के 2 गुटों में वोटों का विभाजन होने वाला है। कांग्रेस के वोट निर्दलीय हनुमंतू मड़ावी तथा भाजपा के वोट निर्दलीय राजे अम्ब्रीशराव आत्राम के खेमें में जाने की संभावना है।
कहा जा रहा है कि संघ तथा बजरंग दल समर्थकों का मनसे के प्रत्याशी संदीप कोरेत को समर्थन रहने वाला है। निर्दलीय दीपक आत्राम को आदिवासी विद्यार्थी संघ का सहयोग मिलने वाला है। कुल अहेरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस व अजित पवार गुट के वोटों का विभाजन होगा है। जिससे प्रचार के शुरूआत में ही प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ता वोटो के गणित में जुटे दिखाई दे रहे है।
बागियों पर होगी क्या कार्रवाई
अहेरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के हनुमंतू मडावी व भाजपा के राजे अम्ब्रीशराव आत्रम ने बगावत कर चुनाव मैदान में छलांग लगाई है। आवेदन वापस लेने के लिए दोनों दलों के नेताओं ने आह्वान किया था। लेकिन पार्टी का आदेश अमान्य कर वे चुनाव में अपना नसीब आजमा रहे है।
यह भी पढ़ें:– एक बार फिर रिपीट होगा सांगली पैटर्न, सांसद विशाल पाटिल के रुख से MVA में आएगा भूचाल
पार्टी का आदेश अमान्य करते हुए निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ने वाले भाजपा के राजे अम्बरीशराव आत्राम व कांग्रेस के हनुमंतू मड़ावी पर पार्टी के वरिष्ठों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे पार्टी का ही उन्हे समर्थ है क्या? ऐसा सवाल भी लोगों के मन में उठ रहा है। वहीं महा विकास अघाड़ी व महायुति के प्रत्याशियों ने नाराजगी व्यक्त की है।
Factionalism will be a decisive game of votes due to factionalism in aheri assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














