महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 'अडरवर्ल्ड डॉन' की एंट्री, प्रियंका चतुर्वेदी ने महायुति प्रत्याशी को बताया ‘दाऊद का दोस्त’

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एनसीपी नेता नवाब मलिक ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन पर हमला बोला है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 'अडरवर्ल्ड डॉन' की की एंट्री, प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा महायुति प्रत्याशी को बताया ‘दाऊद का दोस्त’
दाउद इब्राहिम व प्रियंक चतुर्वेदी (कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आज यानी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल पूछा है कि देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले लोग कहां चले गए?

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''दाऊद का साथी' अब आशीष शेलार और देवेंद्र फडणवीस का करीबी हो गया है, 'दाऊद का दोस्त' अब आधिकारिक तौर पर भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में चुनाव लड़ रहा है। देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले आज कहां हैं?'' दरअसल, नवाब मलिक को टिकट दिए जाने को लेकर पहले से ही बवाल मचा हुआ है।

नवाब मलिक ने दाखिल किया नामांकन

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा, "आज मैंने एनसीपी उम्मीदवार के तौर पर मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी नामांकन दाखिल किया था, लेकिन पार्टी ने एबी फॉर्म भेजा और हमने इसे दोपहर 2.55 बजे दाखिल किया और अब मैं एनसीपी का आधिकारिक उम्मीदवार हूं।

नवाब मलिक ने आगे कहा कि मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे का बहुत आभारी हूं। उन्हें मुझ पर भरोसा है। बड़ी संख्या में मतदाता निश्चित रूप से मेरा समर्थन करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार हम मानखुर्द शिवाजी नगर निर्वाचन क्षेत्र से जीतेंगे।"

पहले बेटी को दिया था टिकट

दरअसल, बीजेपी लगातार अजित पवार पर नवाब मलिक को टिकट न देने का दबाव बना रही थी। इसके चलते उन्होंने शुरुआत में नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को टिकट दिया। इसके बाद नवाब मलिक ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया। इस बारे में महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि हम किसी दाऊद समर्थक को उम्मीदवार नहीं बना सकते।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com