महाराष्ट्र चुनाव के लिए CM शिंदे का नया दांव, वर्ली के रण में आदित्य ठाकरे को ललकारेंगे मिलिंद देवड़ा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सबसे बड़े सियासी शत्रु उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे को निशाना बनाने का प्रयास किया है। वर्ली के मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे को इस बार रोकने के लिए नया गेम खेला है।
महाराष्ट्र चुनाव के लिए CM शिंदे का नया दांव, वर्ली के रण में आदित्य ठाकरे को ललकारेंगे मिलिंद देवड़ा
मिलिंद देवड़ा व आदित्य ठाकरे (डिजाइन फाेटो)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे सियासी दलों के अगुआ अपने विरोधियों को धराशाई करने के लिए अपने तरकश से नए-नए तीर निकाल रहे हैं। ऐसा ही रविवार को जारी शिवसेना शिंदे गुट की दूसरी लिस्ट से प्रतीत हो रहा है। इस लिस्ट के जरिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सबसे बड़े सियासी शत्रु उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे को निशाना बनाने का प्रयास किया है। शिंदे ने वर्ली के मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे को इस बार विधानसभा चुनाव में रोकने के लिए नया गेम खेला है। उन्होंने अपने राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा को आदित्य के खिलाफ उम्मीदवार घोषित किया है।

शिवसेना शिंदे गुट की दूसरी लिस्ट रविवार को जारी की गई। सोशल मीडिया साइट एक्स पर शिवसेना द्वारा जारी की गई लिस्ट में 20 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा वर्ली से विधायक व शिवसेना उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ शिवसेना शिंदे गुट के सांसद मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवारी दिए जाने की हो रही है। क्योंकि मिलिंद को मई-जून महीने में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव से पहले सीएम शिंदे ने अपनी पार्टी से राज्यसभा में भेजा था।

ये है शिंदे की शिवसेना का दांव

वर्ली विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले उच्च वर्ग के वोटरों को शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा अपनी हाई प्रोफाइल छवि के कारण आकर्षित करेंगे। तो वहीं देवड़ा, गुजराती, राजस्थानी एवं दूसरे प्रवासी वोटरों के वोट बीजेपी की मदद से पा सकते हैं।

दूसरी तरफ आदित्य के मराठी वोटर शिवसेना शिंदे गुट और मनसे के उम्मीदवार संदीप देशपांडे के कारण टूट जाएंगे। ऐसा दांव सीएम शिंदे ने खेला है। सियासी जानकारों का ऐसा मानना है कि देवड़ा की उम्मीदवारी से वर्ली में आदित्य को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना बढ़ गई है।

इन्हें मिली दूसरी लिस्ट में उम्मीदवारी

  1. अक्कलकुवा - आमश्या पाडवी
  2. बालापूर- बलीराम शिरसकर
  3. रिसोड - भावना गवली
  4. हदगाव- बाबुराव कदम कोहलीकर
  5. नांदेड दक्षिण- आनंद तिडके पाटील (बोंडारकर)
  6. परभणी - आनंद शेशराव भरोसे
  7. पालघर - राजेंद्र घेड्या गावित
  8. बोईसर (अज) - विलास सुकुर तरे
  9. भिवंडी ग्रामीण (अज) - शांताराम तुकाराम मोरे
  10. भिवंडी-पूर्व - संतोष मंजय्या शेट्टी
  11. कल्याण-पश्चिम - विश्वनाथ आत्माराम भोईर
  12. अंबरनाथ (अजा) - डॉ. बालाजी प्रल्हाद किणीकर
  13. विक्रोली - सुवर्णा सहदेव करंजे
  14. दिंडोशी - संजय ब्रिजकिशोरलाल निरुपम
  15. अंधेरी-पूर्व - मुरजी कांनजी पटेल
  16. चेंबूर - तुकाराम रामकृष्ण काते
  17. वर्ली - मिलींद मुरली देवरा
  18. पुरंदर - विजय सोपानराव शिवतारे
  19. कुडाल - निलेश नारायण राणे
  20. कोल्हापुर उत्तर - राजेश विनायक क्षिरसागर
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com