- Hindi News »
- Elections »
- By Elections For 5 Seats Of Maharashtra Legislative Council Will Be Held On March 27 Will Be A Direct Contest Between Mahayuti And Mahavikas Aghadi
Mumbai News: महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों पर उपचुनाव 27 मार्च को, महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच सीधी टक्कर
महाराष्ट्र विधान परिषद यानी एमएलसी की 5 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। ये सभी सीटें विधान परिषद के सदस्यों के विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनने के कारण खाली हुई हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों पर उपचुनाव 27 मार्च को। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद यानी एमएलसी की 5 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। ये सभी सीटें विधान परिषद के सदस्यों के विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनने के कारण खाली हुई हैं। इस बार भी महायुति (बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी) और महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस-शिवसेना यूबीटी-एनसीपी एसपी) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।
इसके अलावा, राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को बीजेपी की ओर से एक एमएलसी सीट देने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। बदले में बीजेपी मुंबई महानगरपालिका चुनाव (बीएमसी) में मनसे के साथ डील करेगी। अब इस बात पर नजरें टिकी हैं कि एमएलसी चुनाव में विभिन्न दलों से कौन-कौन उम्मीदवार बनाए जाते हैं।
बीजेपी, मनसे को एक सीट दे सकती है
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि मुंबई महानगरपालिका चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी, मनसे को विधान परिषद की एक सीट दे सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह चर्चा हकीकत में बदलती है या नहीं, क्योंकि ऐसे ही कयास लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव में भी लगाए जा रहे थे। लेकिन पार्टी में अंदरूनी विरोध के चलते बीजेपी मनसे को साथ नहीं ले सकी, हालांकि मनसे ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी का समर्थन किया था, जबकि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारे थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बीएमसी ने चिन्हित किए 147 Garbage Vulnerable Points, कचरा मुक्त अभियान तेज
सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
महाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
शाम 5 बजे मतगणना
चुनाव आयोग के मुताबिक, विधान परिषद की 5 सीटों के लिए 10 मार्च से 17 मार्च के बीच नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। इसके बाद, 18 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यदि कोई उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहता है, तो 20 मार्च तक ऐसा किया जा सकता है।
कौन-कौन करेंगे अपनी दावेदारी पेश
27 मार्च (गुरुवार) को इन 5 सीटों के लिए मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी और नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। इससे पहले हुए विधान परिषद चुनावों में महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर देखी गई थी। इस बार भी ऐसा ही रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है। सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि कौन-से चेहरे इस चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे और कौन जीत का परचम फहराएगा।
By elections for 5 seats of maharashtra legislative council will be held on march 27 will be a direct contest between mahayuti and mahavikas aghadi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMहुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
May 18, 2026 | 02:20 PMपुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
May 18, 2026 | 02:17 PMआगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM














