

Maharashtra Tops Animal Cruelty Cases 2026: महाराष्ट्र में बेजुबान जानवरों के खिलाफ बढ़ती हिंसा और क्रूरता ने गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो यानी एनसीआरबी की पहली अलग पशु क्रूरता रिपोर्ट में राज्य 2,927 मामलों के साथ देश में शीर्ष पर पहुंच गया है।
देशभर में दर्ज 9,039 मामलों में से लगभग एक- तिहाई अकेले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। मवेशी तस्करी, कुत्तों-बिल्लियों पर हमले और अन्य पशुओं के प्रति अत्याचार के बढ़ते मामलों ने पशु संरक्षण कानूनों के कमजोर अमल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में पशु क्रूरता और हिंसा मामलों में 10,312 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपपत्र दाखिल करने की दर लगभग 96.7 प्रतिशत रही, जबकि दोषसिद्धि दर 80.5 प्रतिशत दर्ज की गई। पशु कल्याण कार्यकर्ताओं ने कहा है कि ये आंकड़े केवल दर्ज किए गए मामलों को दर्शाते हैं, जबकि क्रूरता का वास्तविक पैमाना अधिक हो सकता है। दर्ज किए गए अपराधों में मवेशी तस्करी, कुत्तों के प्रति हिंसा, बिल्लियों, घोड़ों, गधों, बकरियों और अन्य जानवरों के प्रति क्रूरता शामिल हैं।