भ्रष्टाचार पर लगाम व पारदर्शी मनपा, 80 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट; भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता: फडणवीस

Municipal Election Manifesto: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव में भाजपा का एजेंडा सर्वांगीण विकास है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टॉक शो में शहर को देश के चुनिंदा विकसित शहरों में शामिल करने का भरोसा
Curbing corruption and ensuring a transparent municipal corporation, with live telecasts at 80 locations; this is BJP's top priority: Fadnavis
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP Development Agenda: छत्रपति संभाजीनगर चुनाव में आगामी महानगरपालिका ऐतिहासिक छत्रपति संभाजीनगर शहर का सर्वांगीण विकास ही भाजपा का प्रमुख एजेंडा हैं। यदि शहर में भाजपा का महापौर बनता है, तो संभाजीनगर को इस तरह विकसित किया जाएगा कि उसकी पहचान देश के चुनिंदा विकसित शहरों में होगी। यह आश्वासन राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार शाम मनपा चुनाव को लेकर शहर में आयोजित टॉक शो के दौरान दिया। इस टॉक शो में शहर के नामचीन डॉक्टर, उद्यमी के अलावा की लोगों को आमंत्रित किया गया था।

इस टॉक शो में सीएम फडणवीस ने बडे बेबाकी से शहर के विकास मुद्दों पर जवाब देते हुए आश्वासन दिया कि वह जो कहते हैं, उसे पूरा करके ही रहते है। इस अवसर सीएम ने मनपा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया। इस टॉक शो का शहर के 80 स्थानों पर एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया था।

भाजपा की ओर से मनपा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री फडणवीस का विशेष टॉक शो आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री समीरा गुजर और रोहित सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री का साक्षात्कार लिया। टॉक शो के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरवासियों से जुड़े विकास के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की। सीएम ने कहा कि मनपा में सालो से चले आ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना और मनपा का कामकाज पारदर्शी बनाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

2 माह में होगा पेयजल की गंभीर समस्या का समाधान

शहर के गंभीर पेयजल संकट पर बोलते हुए फडणवीस ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि आगामी दो महीनों में जल समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई पेयजल योजना के तहत 3700 हॉर्स पावर की मोटर से पानी की टेस्टिंग गुरुवार को सफलतापूर्वक की गई है, यह शहर के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत देने वाला कदम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई पेयजल योजना में आने वाली तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर सभी अड़चनें दूर की जा रही हैं और दो महीने के भीतर शहरवासियों को नियमित व पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस योजना को गति देने में राज्य की महायुति सरकार का बड़ा योगदान रहा है, यह दावा भी उन्होंने किया। शहर में क्रीडा क्षेत्र के विकास के लिए गरवारे स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की तरह विकसित करना, क्रीडा विश्वविद्यालय का स्थापित करने पर भी सीएम ने जोर दिया।

शिंदे सेना के कारण टूटा गठबंधन

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने बड़ा दावा किया कि शिवसेना के कारण ही गठबंधन टूटने की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया गया, जिससे राजनीतिक समीकरण बदले। शिंदे गुट में आपसी विवाद से युति टूटी है। भाजपा द्वारा 4 से 5 बार गठबंधन का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन, मैंने अंतिम स्तर तक युति न टूटने के लिए प्रयास किए, हमारे दल के नेता शिंदे गुट द्वारा युति के लिए हर दिन दिए जाने वाले नए नए प्रस्तावों से तंग आ चुके थे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का मुख्य फोकस राजनीति नहीं बल्कि विकास है और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा व शिंदे सेना में भले ही युति नहीं हुई है।

मोदी के सत्ता संभालने के बाद शुरु हुआ शहरों का विकास

सीएम फडणवीस ने बताया कि जब केंद्र में भाजपा ने सत्ता संभाली तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औद्योगिक विकास के साथ ही अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का निश्वय किया। उन्होंने शहर के विकास पर काम करना शुरु किया, संभाजीनगर जैसे शहर का विकास करने के लिए पहले निधि नहीं मिलता था अब शहर के विकास के लिए बड़े पैमाने पर निधि मिल रहा है। जब तक शहर का आर्थिक विकास नहीं होता, तब तक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर को अप नहीं होता औद्योगिक विकास पर ही शहर का विकास निर्भर है। फडणवीस ने समृध्दी महामार्ग के विकास के लिए उनके समक्ष आए परेशानियां को गिनाते हुए कहा कि मेरी संकल्पना से ही यह मार्ग विकसित हुआ है। जिसका लाभ नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, नाशिक व मुंबई को मिल रहा है।

ना बाण ना खान, सिर्फ राखो भगवा की शान

जब साक्षात्कार लेनेवाले राहुल सूर्यवंशी ने सवाल करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों तक शहर में सभी चुनाव बाण चाहिए या खान चाहिए इस घोषणा पर लड़ा जाता था। इस पर तपाक से जवाब देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ना बाण ना खान राखो भगवा की शान है।

इस तरह की घोषणा देते ही सभागार में उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजायी। एक सवाल में उन्होंने औरंगाबाद शहर का नाम छत्रपति संभाजीनगर करने के निर्णय पर कहा कि हमें इस शहर का इतिहास मिटाना नहीं है। लेकिन, जिस इतिहास से गुलामगिरी खुले पण झलकती है, उस स्थान पर सच्चाई वाला इतिहास पेश करना है। औरंगजेब भारतीय नहीं था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com