-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- 16 Nominations Rejected From 4 Assembly Seats Of Wardha District
वर्धा जिले की 4 विधानसभा सीटों पर 16 नामांकन रिजेक्ट, 81 प्रत्याशियों ने प्रस्तुत किए थे 129 आवेदन
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र चुनाव के लिए बुधवार को प्राप्त नामांकन आवेदनों की छंटनी प्रक्रिया पूर्ण हुई। वर्धा जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के लिए प्राप्त हुए 81 प्रत्याशियों के 129 नामांकन आवेदनों में से 16 नामांकन अपात्र घोषित किए गए हैं।

(डिजाइन फोटो)
वर्धा: वर्धा जिले में वर्धा, देवली, हिंगनघाट व आर्वी ये 4 विधानसभा चुनाव क्षेत्र है। जिले के चार विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में चुनावी बिगुल बज गया है। बुधवार को प्राप्त नामांकन आवेदनों की छंटनी प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस प्रक्रिया के दौरान वर्धा जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के लिए प्राप्त हुए 81 प्रत्याशियों के 129 नामांकन आवेदनों में से 16 नामांकन अपात्र घोषित किए गए हैं।
वर्धा चुनाव क्षेत्र में 4 आवेदन रिजेक्ट
वर्धा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में महायुति के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. पंकज भोयर, महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के शेखर शेंडे, बीएपी के अनोमदर्शी भैसारे व विशाल रामटेके, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में डॉ. सचिन पावडे, सुधीर पांगुल, रविंद्र कोटंबकार, रेणुका कोटंबकार, निखील सातपुते, स्मीता नगराले, किशोर पवार, सचिन क्षमन, शरद सराफ, चंद्रशेखर मडावी, रविंद्र डेकाटे, विक्की सवाई, रवी शेंडे, शरद आडे, पंकज बकाणे, समीर देशमुख, विलास कांबले व आरपीआई (ए) के नागसेन वनकर ने नामांकन दाखिल किया था।
यह भी पढ़ें:– बीजेपी का डबल गेम, महाराष्ट्र चुनाव के लिए बैक डोर से उतारे 164 उम्मीदवार, जानिए क्या है गणित
सम्बंधित ख़बरें
बबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
वर्धा विधानसभा के लिए 22 प्रत्याशियों ने कुल 36 नामांकन दाखिल किए थे। जिसमें से छटनी में 4 आवेदन रद्द किए गए है। अपात्र आवेदनों में अनोमदर्शी भैसारे, रवि शेंडे, समीर देशमुख तथा निखिल सातपुते का नाम शामिल है।
आर्वी विधानसभा क्षेत्र में 4 आवेदन रिजेक्ट
आर्वी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में महायुति के अधिकृत प्रत्याक्षी के रूप में भाजपा के सुमित वानखेड़े, महाविकास अघाड़ी के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) समेत 23 उम्मीदवारों ने कुल 32 नामांकन दाखिल किए थे जिसमें से छननी में चार आवेदन रद्द हुए हैं जिसमें महेश गदरे का एक आवेदन, दादाराव केचे के 2 आवेदन तथा दीपक मडावी के एक आवेदन का समावेश है।
देवली चुनाव क्षेत्र में 4 आवेदन रिजेक्ट
देवली विधानसभा चुनाव क्षेत्र में महाविकास आघाडी के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के रणजित कांबले, महायुति के अधिकृत उम्मीदवार भाजपा के राजेश बकाणे, वंचित बहुजन आघाडी के कुंदन जांभुलकर समेत कुछ 18 प्रत्याक्षियों ने 28 नामांकन दाखिल किए थे। छटनी प्रक्रिया के दौरान चार आवेदन अपात्र घोषित किए गए है। जिसमें अब्दुल समीर अब्दुल हमीद शेख का एक आवेदन, विठ्ठल मून के 2 तथा शुद्धोधन मेंढे के एक आवेदन का समावेश है।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस का प्रचार करने उतरा उनका ये बड़ा नेता!
हिंगनघाट चुनाव क्षेत्र में 4 आवेदन रिजेक्ट
वहीं हिंगनघाट विधानसभा क्षेत्र में 18 प्रत्याशियों ने 33 नाम निर्देशन आवेदन प्रस्तुत किए़ बुधवार को छाननी प्रक्रिया के दौरान 4 उम्मीदवारों का प्रत्येकी एक ऐसे कुल 4 नामनिर्देशन आवेदन अपात्र घोषित किए गए।
हिंगनघाट विधानसभा चुनाव क्षेत्र से महायुति के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के समीर कुणावार, महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशी के रूप में एनसीपी (एसपी) के अतुल वांदीले, समेत कुल 18 प्रत्याशियों ने 33 नामांकन प्रस्तुत किए थे। संजय राउत, कुशल खान जब्बार खान पठाण, अनिल मून व कोमल बावणे का नामांकन अपात्र घोषित किया गया।
16 nominations rejected from 4 assembly seats of wardha district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
Jul 12, 2026 | 05:15 PMनाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PMरायसेन में तालिबानी बर्बरता: मोटर चोरी के शक में 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाया, 2 आरोपी अरेस्ट
Jul 12, 2026 | 05:11 PMमहाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: एसिलॉक प्लस की 2.45 करोड़ रुपए की दवाएं प्रतिबंधित, कंपनी को रिकॉल का आदेश
Jul 12, 2026 | 05:10 PMउद्धव ठाकरे के कार्यकाल में सिद्धिविनायक मंदिर में हुई गड़बड़ी? शिंदे गुट के कृष्ण हेगड़े ने उठाए गंभीर सवाल
Jul 12, 2026 | 05:10 PMअकोला में जांबाज पुलिसकर्मी प्रवीण ढगेकर का भव्य सम्मान, प्राणों की बाजी लगाकर आरोपी को था दबोचा
Jul 12, 2026 | 05:04 PMChai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
Jul 12, 2026 | 05:02 PMवीडियो गैलरी

रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM













