-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Who Is Newly Appointed Delhi Bjp President Harsh Malhotra Know About Him
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
- Written By: प्रिया जैस
BJP Who is Harsh Malhotra: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली समेत 4 राज्यों में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान भाजपा ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हर्ष मल्होत्रा का चयन किया है।

हर्ष मल्होत्रा बनें बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (सौजन्य-IANS)
Newly-Appointed Delhi BJP President: भारतीय जनता पार्टी ने आज अचानक चार राज्यों में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने दिल्ली समेत 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। दिल्ली में भी भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त किया है। पार्टी ने हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा की कमान सौंपी गई है।
दिल्ली के राज्य मंत्री और दिल्ली बीजेपी के नए-नियुक्त अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा, मैं शीर्ष नेतृत्व, दिल्ली में हमारे नेतृत्व और दिल्ली में पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहूंगा। मेरा प्रयास होगा कि पार्टी की विचारधारा के अनुरूप और राज्य तथा राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर हमारे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में, दिल्ली में बीजेपी के काम को और अधिक मजबूत किया जाए।
बीजेपी में सब संभव – हर्ष मल्होत्रा
हर्ष मल्होत्रा ने कहा, रेखा गुप्ता सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए भी काम करूंगा। यह भारतीय जनता पार्टी की ताकत और सुंदरता को दर्शाता है। बीजेपी में, एक आम कार्यकर्ता को भी सर्वोच्च जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। चाहे वह सांसद बनना और फिर मंत्री बनना हो, या अब दिल्ली भाजपा का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना हो, ऐसे अवसर केवल बीजेपी में ही संभव हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर 20 दिन से कर रहे थे भूख हड़ताल
वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
US-Iran जंग के खौफ से कांपा कुवैत! सुरक्षा के लिए थाम रहा पाकिस्तान का हाथ, सऊदी अरब जैसी डिफेंस डील की तैयारी
Weather Update: 18 जुलाई को मौसम का बड़ा अलर्ट! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
VIDEO | Delhi: MoS and newly-appointed Delhi BJP President Harsh Malhotra (@hdmalhotra) says, “I would like to express my heartfelt gratitude to the top leadership, our leadership in Delhi, and the lakhs of party workers in Delhi. My effort will be to further strengthen the BJP’s… https://t.co/kDMAKPD2Gh pic.twitter.com/rYt0Xb6ZWx — Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026
कौन है हर्ष मल्होत्रा?
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इससे पहले संगठन के भीतर विभिन्न पदों पर कार्य किया है। पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हर्ष मल्होत्रा, वर्तमान में केंद्र सरकार के भीतर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वह वर्तमान में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
हर्ष मल्होत्रा ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत वर्ष 2012 में की, जब उन्होंने वेलकम वार्ड से पार्षद पद का चुनाव जीता। इसके बाद, वर्ष 2015 में, वह तत्कालीन पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बने। उन्होंने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया; इस जिम्मेदारी का उन्होंने तीन सालों तक सफलतापूर्वक निभाया।
गौतम गंभीर की सीट से लड़ा था चुनाव
आपको जानकारी दें, कि हर्ष मल्होत्रा पंजाबी समुदाय से आते हैं। पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो यहां इस समुदाय की संख्या अच्छी खासी है। लोकसभा चुनाव में भी उन्हें इसका फायदा उठाया था। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट 3.9 लाख से अधिक वोटों से जीती थी। 24 अप्रैल 1964 को जन्मे हर्ष मल्होत्रा जून 2024 में 18वीं लोकसभा के लिए पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए।
इस सीट के लिए गौतम गंभीर का नाम सामने लाया गया था। पूर्वी दिल्ली से जब क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, तो भाजपा ने हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया था। हर्ष मल्होत्रा ने इस सीट अपना जलवा बिखेरा और जीत दर्ज की और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनें।
यह भी पढ़ें – TMC में दरार! काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ ओम बिरला को लिखा पत्र, महिलाओं से बदसूलकी का लगाया आरोप
सामाजिक कार्यों में देते है योगदान
राजनीतिक जीवन में सफलता पाने के साथ-साथ हर्ष मल्होत्रा सामाजिक कार्यों में भी एक्टिव रहे हैं। वे ‘दधीची देह दान समिति’ के अध्यक्ष हैं, जो पिछले 27 वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में अंगदान और देहदान को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है।
हर्ष मल्होत्रा की रुचि की बात करें, तो उनकी विशेष रुचि पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में है। उन्होंने हमेशा सामाजिक कल्याण से जुड़े कई कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हें किताबें पढ़ने और खेलों का शौक है। खेलों में बैडमिंटन, क्रिकेट और तैराकी उनकी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल हैं।
उनके सामाजिक कार्यों में योगदान और राजनीति में मिली सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हर्ष मल्होत्रा पर भरोसा जताया है। भाजपा ने उन्हें देश की राजधानी दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है।
Who is newly appointed delhi bjp president harsh malhotra know about him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर 20 दिन से कर रहे थे भूख हड़ताल
Jul 18, 2026 | 07:44 AMNavabharat Nishanebaaz: सरकार का क्यों नहीं अटेंशन, वांगचुक का कब तक अनशन
Jul 18, 2026 | 07:41 AMThe Odyssey BO Collection: भारत में 17.40 करोड़ की दमदार ओपनिंग, बनी 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर
Jul 18, 2026 | 07:27 AMमहाराष्ट्र में एसटी बस यात्रा महंगी: लालपरी के किराये में 13.56% बढ़ोतरी, प्रस्ताव को मंजूरी
Jul 18, 2026 | 07:24 AMनागपुर मनपा को राज्य सरकार की बड़ी सौगात; बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए मिले 217 करोड़ रुपये
Jul 18, 2026 | 07:22 AMरोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
Jul 18, 2026 | 07:19 AMनिगम आयुक्त का मास्टर प्लान सड़कों का निरीक्षण, एजेंसी को टर्मिनेशन नोटिस के दिए निर्देश
Jul 18, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM













