- Hindi News »
- Delhi »
- Sudhanshu Trivedi Counterattack Rahul Gandh Statement On India Pakistan Ceasefire
सुधांशु त्रिवेदी का राहुल पर हमला, बोले- यहां गैर मुल्ला इस कदर प्याज खाने लगा है…
भारत और पाकिस्तान युद्ध में सीजफायर को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा. गैर मुल्ला ही यहां इतना प्याज खा रहा है कि वह देश और सेना का अपमान करने से भी नहीं चूक रहा।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर पलटवार
नई दिल्ली: कांग्रेस और भाजपा दोनों एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैंं। राहुल गांधी जहां प्रधानमंत्री मोदी पर भारत पाक युद्ध के दौरान सीजफायर को लेकर सवाल कर रहे हैं तो वहीं भाजपा की ओर से भी पुराने किस्से निकालकर पलटवार किए जा रहे हैं। लोकसभा में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान को लेकर माहौल फिलहाल गर्माया हुआ है। इसे लेकर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने नेता विपक्ष पर पलटवार किया है। सुधांशु ने एक कहावत कहते हुए राहुल गांधी पर देश के आत्मसम्मान और सेना के शौर्य का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ये लोग हमेशा ही सेना के शौर्य पर सवाल खड़ा करते हैं।
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कदमों का ये लोग समर्थन भी करते हैं फिर इसे लेकर सवाल भी उठाते हैं। ये दोहरा रवैया कांग्रेस काफी समय से अपनाए हुए हैं। राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि पहले आपको बताना होगा कि पीओके क्यों सरेंडर कर दिया। राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फोन आया और पीएम मोदी ने तुरंत सरेंडर कर दिया। उन्होंने कहा था बीजेपी-आरएसएस का कैरेक्टर है कि हमेशा झुकते हैं।
यहां तो गैर मुल्ला प्याज ही ज्यादा खा रहा…
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कहावत है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है, लेकिन यहां पर अजीब बात देखने को मिल रहा है। यहां तो गैर मुल्ला इस कदर प्याज खाने में लगा उसे यह एहसास नहीं कि वह इस देश के आत्मसम्मान और सेना के शौर्य का कितना अपमान कर दे रहा है। उनके इस प्रकार के बयान पाकिस्तान की ओर से बोले जा रहे झूठ को बल दे रहे हैं। हाल ये है कि सेना के ऑपरेशन पर उठाए जा रहे सवालों का पाकिस्तानी असेंबली में कोट दिया जाता है। ऐसी-ऐसी बातें कहीं कि पाक सेना के अफसरों ने भी वह नहीं कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नोएडा में जो हुआ, वो श्रमिकों की आखिरी चीख…राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- यही है विकसित भारत का सच
तमिलनाडु के चुनावी मैदान से क्यों दूर हैं राहुल गांधी, क्या ये DMK-कांग्रेस गठबंधन में दरार की सुगबुगाहट है?
राहुल को पार्टी से हटाना चाहती है कांग्रेस, सीएम फडणवीस का बड़ा दावा, नेता कर रहे बगावत की तैयारी!
राहुल गांधी की लड़ाई विचारधारा से नहीं, अपना अस्तित्व बचाने की है, CM Fadnavis का कांग्रेस नेता पर बड़ा हमला
पाकिस्तान के नेता क्यों बन रहे राहुल
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नेता विपक्ष ऐसे बयान देते हैं और ऐसी बातें कर रहे हैं कि आतंकी मसूद अजहर या हाफिज सईद भी नहीं बोलते हैं ऐसा। किसी पाक अफसर ने नहीं कहा कि भारत ने सरेंडर कर दिया था। वह किसके हक में बोलना चाहते हैं। राहुल गांधी कहीं पाकिस्तान के नेता तो नहीं बनना चाहते हैं। क्योंकि वह पाकिस्तान के लोगों, पाकिस्तानी सेना प्रमुखों के बयानों की तरह ही बयानबाजी कर रहे हैं। देश की कार्रवाई पर ही सवाल उठा रहे हैं।
बता दें कि राहुल गांधी ने भोपाल में पार्टी की एक सभा में भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फोन आया और पीएम नरेंद्र मोदी ने तुरंत सरेंडर कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी-आरएसएस का करैक्टर है कि वो हमेशा झुकते हैं।
Sudhanshu trivedi counterattack rahul gandh statement on india pakistan ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हाइवे पर गंदे टॉयलेट की फोटो भेजो, पाओ ₹1000 का इनाम! सरकार की नई योजना शुरू
Apr 14, 2026 | 07:03 PMIPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में घातक गेंदबाज की हुई एंट्री, चोट के कारण ब्रायडन कार्स हुए बाहर
Apr 14, 2026 | 07:02 PMWomen Reservation: लोकसभा में महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी 273 सीटें, कुल सांसदों की संख्या में भी होगा इजाफा
Apr 14, 2026 | 07:00 PMTuesday Fasting Rules Mistakes: मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, तीसरा वाला तो पड़ेगा सबसे भारी!
Apr 14, 2026 | 06:58 PMDelhi-Dehradun Expressway: अब दिल्ली-देहरादून के बीच सफर होगा आसान, PM मोदी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घघाटन
Apr 14, 2026 | 06:57 PMकभी नीतीश को हराने की खाई थी कसम, अब उन्हीं की वजह से मुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट चौधरी; जानें वो दिलचस्प कहानी
Apr 14, 2026 | 06:48 PMगुजरात में कुएं में गिरे शेर का रेस्क्यू, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया
Apr 14, 2026 | 06:48 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














