-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp And Congress Said Pm Modi Met A History Sheeter In Kanpur
PM मोदी के स्वागत में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, प्रशासन बोला- पार्टी ने ही दिए थे नाम; विपक्ष ने उठाए सवाल
- Written By: Saurabh Pal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 30 मई को कानपुर दौरे के दौरान संदीप ठाकुर नाम के एक हिस्ट्रीशीटर ने मुलाकात की थी। यह आरोप समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लगाया है।

संदीप ठाकुर और प्रधानमंत्री मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)
लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर दौरे पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने कानपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से एक हिस्ट्रीशीटर ने मुलाकात की। यह पूरा विवाद भाजपा के रिजनल कोआर्डिनेटर संदीप ठाकुर की एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरु हुआ, जिसमें संदीप ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर 30 मई की चकेरी एयरफोर्स स्टेशन की है, जब प्रधानमंत्री कानपुर आए थे।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अनुसार संदीप ठाकुर पर कई गंभीर किस्म के आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बाद भी वह प्रधानमंत्री का वेलकम कर रहा है। सोशल मीडिया सपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संदीप ठाकुर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा ‘पार्टी विथ डिफरेंस’
‘मोदी जी को अपराधियों से दिक्कत नहीं’
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
वहीं समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “मोदी जी जनता को गुमराह कर रहे हैं, वो खुद अपराधियों के साथ खड़े हैं। वहीं, कांग्रेस ने लिखा- ये कानपुर का अपराधी है। PM मोदी दूसरी बार इसके साथ खड़े हैं। मतलब मोदी जी को अपराधियों से कोई दिक्कत नहीं।
थाना बर्रा कानपुर का हिस्ट्रीशिटर, गैंगस्टर, गुंडा, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे जघन्य मामलों में नामजद संदीप ठाकुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी जी से मिल रहा है और मिलकर तस्वीर भी पोस्ट कर रहा है। @PMOIndia @narendramodi भाजपा सत्ता में आएगी तो अपराधियों को राजनीति से भगाएगी… pic.twitter.com/419HD3CLr8 — Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) June 1, 2025
संदीप ठाकुर की प्रधानमंत्री से नजदीकियां: कांग्रेस
इसके अलावा यूपी कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम पर निशाना साधा। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा” प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ा यह शख्स संदीप ठाकुर है। अब इसका आपराधिक रिकॉर्ड जानिए। ये कानपुर के बर्रा थाना का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट और अवैध असलहे के खरीद-फरोख्त समेत कई गंभीर धाराओं के कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही इस पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) भी लग चुका है। अब डबल इंजन की सरकार के इस दुलारे से प्रधानमंत्री जी की नजदीकियों को भी जानिए”
प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ा यह शख्स संदीप ठाकुर है.. अब इसका आपराधिक रिकॉर्ड जानिए👇 👉ये कानपुर के बर्रा थाना का हिस्ट्रीशीटर है। (हिस्ट्रीशीट नीचे संलग्न है) 👉 इस पर हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, बलवा, मारपीट और अवैध असलहे के खरीद-फरोख्त समेत कई गंभीर धाराओं के कुल 27… pic.twitter.com/CDzs5FmA7i — UP Congress (@INCUttarPradesh) June 1, 2025
डीएसपी ने दी सफाई
सपा और कांग्रेस के हमले के बाद मामला तूल पकड़ने लगा तो DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बयान जारी किया। उन्होंने दावा किया, तस्वीर वायरल होने के बाद संदीप के आपराधिक मामलों की पड़ताल की गई। सामने आया कि 2019 में संदीप ठाकुर की हिस्ट्रीशीट खत्म की जा चुकी है। हालांकि यह नहीं बताया कि कैसे हिस्ट्री शीट खत्म कर दी गई।
विवादों में रहा है संदीप ठाकुर
हत्या के मामले में भी उसे कानपुर कोर्ट ने दोषमुक्त किया था। उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में अधिकांश खत्म हो चुके हैं। अब कोर्ट खुलने के बाद उसके आपराधिक मामलों का करंट स्टेटस सामने आएगा। संदीप के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। संदीप ठाकुर इस समय भाजपा के रीजनल कोऑर्डिनेटर इलेक्शन कमीशन हैं। वे पहले भी विवादों में रहे हैं।
Sp and congress said pm modi met a history sheeter in kanpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM












