जेल से बाहर आने के एक दिन बाद राजघाट पहुंचे मनीष सिसोदिया, बापू को दी श्रद्धांजलि
मनीष सिसोदिया आज यानी शनिवार को राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले, सिसोदिया ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान, 'आप' सांसद संजय सिंह और मंत्री आतिशी तथा सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के कई नेता उनके साथ थे।
- Written By: शुभम पाठक
मनीष सिसोदिया (सोर्स:- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कल यानी शुक्रवार को लगभग 17 महीनों के बाद जेल से बाहर आएं, जहां जेल से बाहर आने के बाद सिसोदिया अपने 17 महीनों तक के कैद का खूब लुप्त उठा रहे है। आज सिसोदिया जेल से बाहर आने के एक दिन बाद दिल्ली के राजघाट पहुंचे, जहां उन्होने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कल जेल से बाहर आएं बाहर आते ही सिसोदिया ने कहा कि भगवान हनुमान दिल्ली के लोगों का भला करें। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान हनुमान की कृपा से पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे।
सिसोदिया ने बापू को दी श्रद्धांजलि
मनीष सिसोदिया आज यानी शनिवार को राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले, सिसोदिया ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान, ‘आप’ सांसद संजय सिंह और मंत्री आतिशी तथा सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के कई नेता उनके साथ थे।
सम्बंधित ख़बरें
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
LPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
ये भी पढ़ें:-PM नरेंद्र मोदी पहुंचे केरल, विजयन ने की आगवानी, भूस्खलन प्रभावित वायनाड का करेंगे दौरा
मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सिसोदिया ने कहा भगवान हनुमान दिल्ली के लोगों का भला करें। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान हनुमान की कृपा से पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। सिसोदिया दोपहर करीब 12 बजे डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को संबोधित करेंगे।
जेल से बाहर आने के बाद सिसोदिया
तिहाड़ जेल से बाहर आने पर सिसोदिया ने कहा था कि संविधान और लोकतंत्र की शक्ति के कारण उन्हें जमानत मिली तथा यही शक्ति दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी रिहाई सुनिश्चित करेगी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले वर्ष 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें:-शेख हसीना के बेटे सजीब ने की PM नरेंद्र मोदी की तारीफ, बोले- मां की जान बचाई, आपका आभार
पत्नी के साथ चाय पिते हुए साझा की सेल्फी
रिहा होने के बाद आज शनिवार को अपनी पत्नी के साथ सुबह की चाय पीते हुए एक सेल्फी साझा की और इसे ‘‘17 महीने बाद एक आजाद सुबह की पहली चाय” शीर्षक दिया। उन्होंने X पर लिखा- आजादी की सुबह की पहली चाय, 17 महीने बाद। वह आजादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है। वह आजादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में सांस लेने के लिए दी है।
