PM नरेंद्र मोदी पहुंचे केरल, विजयन ने की आगवानी, भूस्खलन प्रभावित वायनाड का करेंगे दौरा

PM मोदी वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आज केरल पहुंचे हैं। कन्नूर पहुंचने पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनकी अगवानी की।
PM नरेंद्र मोदी पहुंचे केरल, विजयन ने की आगवानी, भूस्खलन प्रभावित वायनाड का करेंगे दौरा
(डिज़ाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

कन्नूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए आज शनिवार को केरल पहुंचे। PM मोदी का विमान अब से कुछ देर पहले करीब 11 बजे कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरा। हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिये वायनाड के लिए रवाना हुए । वे भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

आज कन्नूर पहुंचने पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारीयों ने उनकी अगवानी की। यहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकॉप्टर से वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। इसके बाद ने बचाव अभियान में शामिल दल प्रधानमंत्री को निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे।

इलके बाद PM मोदी राहत शिविर और अस्पताल जाएंगे जहां वह पीड़ितों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से निकाले गए लोगों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्हें आपदा और उसके बाद जारी राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

बता दें कि PM मोदी के इस दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें धन्यावाद दिया था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बाकायदा ‘X’ पर पोस्ट कर कहा कि, “भयानक त्रासदी का जायजा लेने को लेकर वायनाड जाने के लिए थैंक्यू, मोदी जी। ये बहुत ही अच्छा फैसला है।” बीते शुक्रवार को उन्होने उम्मीद जताई थी कि वह वायनाड के लैंडस्लाइड की तबाही को देखने के बाद इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे।

इधर प्रधानमंत्री मोदी के लैंडस्लाइड प्रभावित वायनाड के दौरे से एक दिन पहले ही केरल सरकार की मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने इलाके का दौरा करने वाली केंद्रीय टीम से मुलाकात की और आपदाग्रस्त क्षेत्र में पुनर्वास एवं राहत कार्य के लिए 2,000 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है।

बता दें कि केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई थी। ताजा रिपोर्टों के अनुसार इस विनाशकारी भूस्खलन में अब तक कुल 226 लोगों की जान जा चुकी है। 197 शवों के अंग बरामद किए गए हैं, जबकि 133 लोग अब तक लापता हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com