तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का प्रचंड प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Tarun Murder Case: तरुण की हत्या के खिलाफ विहिप और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया है। VHP नेता विनोद बंसल ने चेतावनी देते हुए हत्यारों को फांसी देने और हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Delhi Tarun Murder Case: दिल्ली के तरुण हत्याकांड को लेकर राजधानी में तनाव और आक्रोश का माहौल है। इस हत्याकांड के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के लाजपत जिले ने बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के साथ मिलकर एक ‘प्रचंड’ प्रदर्शन किया। दक्षिण दिल्ली में जुटे प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि वे अब दिल्ली के भीतर हिंदुओं पर होने वाले किसी भी हमले या हत्या को बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘हिंदू एकता जिंदाबाद’ और ‘तरुण के सम्मान में बजरंग दल मैदान में’ जैसे नारों से माहौल को गरमा दिया।
प्रशासन को खुली चेतावनी: ‘हमें मजबूर न करें’
VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रदर्शन के दौरान शासन, प्रशासन और पुलिस को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि या तो पुलिस जाग जाए और अपराधियों पर नकेल कसे, अन्यथा बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हिंदू समाज की रक्षा के लिए स्वयं मैदान में उतरेंगे। बंसल ने कड़े लहजे में कहा कि यदि हिंदू समाज को आत्मरक्षा के लिए आगे आना पड़ा, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और वे ‘जिहादियों व आतंकियों’ को उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि संगठन पुलिस की ‘आंख और कान’ बनने को तैयार है, लेकिन इंसाफ में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।