दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भीषण आग, दूर से ही दिख रहा धुएं का गुबार, देखें VIDEO
Delhi Fire Video: दिल्ली के उत्तम नगर में झुग्गी झोपड़ियों में बुधवार रात अचानक भयंकर आग लग गई। इस आग की चपेट में सैकड़ों झुग्गी झोपड़ियां और दुकानें आ गईं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भीषण आग(Image- Social Media)
Uttam Nagar Fire: नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मछली मंडी के पास गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों ने आसपास की दुकानों और झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग खुद इसे बुझाने में सफल नहीं हो सके।
बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मछली मार्केट के पास लगी आग
दिल्ली पुलिस को रात करीब 11:44 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल विभाग की करीब 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई का ड्रग किंग सलीम डोला विशेष विमान से लाया गया दिल्ली, अब खुलेंगे अंडरवर्ल्ड के काले राज
केजरीवाल के रास्ते पर चल पड़े सिसोदिया, जस्टिस स्वर्ण कांता को लिखी चिट्ठी, HC में पेश न होने का किया ऐलान
काम न मिलने से नाराज थे आईएएस रिंकू सिंह राही, तकनीकी इस्तीफा वापस लेकर लिया यू-टर्न, सरकार से की बड़ी डिमांड
PM मोदी ने गंगटोक में युवाओं के साथ खेला फुटबॉल, देखें सिक्किम दौरे की खास तस्वीरें
VIDEO | Delhi: Massive fire breaks out in Uttam Nagar near Machhli Mandi. Firefighting operations underway. More details are awaited. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/R2PyMw7iLh — Press Trust of India (@PTI_News) March 11, 2026
जानकारी के मुताबिक, यह आग मटियाला इलाके में मछली मार्केट के पास लगी, जहां काफी घनी आबादी है और बड़ी संख्या में झुग्गियां व छोटी दुकानें मौजूद हैं। गर्मी और घनी बस्ती के कारण आग ने तेजी से फैलकर बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रेटर नोएडा की पेंट फैक्ट्री में भी आग
उधर, ग्रेटर नोएडा के साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित डी-79 कलरटैक्स पालीमार्क्स कंपनी की पेंट फैक्ट्री में भी भीषण आग लगने की घटना सामने आई। यह फैक्ट्री बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित है।
दमकल विभाग को शाम करीब 4:01 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फैक्ट्री में पेंट और थिनर जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया।
यह भी पढ़ें- टल गया बड़ा हादसा, 141 लोगों की बची जान, थाइलैंड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का टूटा आगे वाला पहिया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाया गया और कुल करीब छह गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गईं। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
