- Hindi News »
- Delhi »
- Sanjeev Khanna Action Regarding The Cash Found At Judge Yashwant Verma House
दामन में लगा दाग! अग्निकांड से खुला राज…जज के घर में कैश का भंडार, जस्टिस यशवंत वर्मा पर CJI संजीव खन्ना का एक्शन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ऐसा मामला आया है, जिससे सुप्रीम कोर्ट तो छोड़िए सड़क और संसद पर एक नई चर्चा छेड़ दी है। क्योंकि मामला एक हाईकोर्ट के जज से जुड़ा हुआ है।
- Written By: Saurabh Pal

सुप्रीम कोर्ट, जज यशवंत वर्मा (फोटो- नवभारत डिजाइन)
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ऐसा मामला आया है, जिससे सुप्रीम कोर्ट तो छोड़िए सड़क और संसद पर एक नई चर्चा छेड़ दी है। क्योंकि मामला एक हाईकोर्ट के जज से जुड़ा हुआ है। दिल्ली हाईकोर्ट में सेवारत जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। इसके बाद उन्हें दिल्ली से वापिस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने का फैसला लिया गया है, जहां से वो आए थे। इसके लिए कॉलेजियम की सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है।
हैरानी की बात है कि इस मामले को एक सप्ताह तक दबाया गया। घटना होली की छुट्टियों के दौरान की है, जब जस्टिस यशवंत के सरकारी बंगले में आग लग गई। इस दौरान वह घर नहीं थे तो परिवार को लोगों ने इमरजेंसी सर्विस को आगजनी की सूचना दी।
पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची। टीम घर के अंदर बाहर लगी आग को बुझा रही थी, तभी उन्हें घर के अंदर भारी मात्रा में कैश मिला। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जज के घर से बरामद रकम कितनी है। सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को जब कैश की जानकारी मिली तो पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने उनका ट्रांसफर कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘भारत खुद को हिंदू राज्य घोषित नहीं कर सकता, हिंदू शब्द का कोई विशेष अर्थ नही; सुप्रीम कोर्ट जज का बड़ा बयान
कर्नाटक हाई कोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज…जस्टिस सूर्यकांत की कॉलेजियम पीठ ने की सिफारिश; भेजे यह नाम
कोर्ट में खुद अपना पक्ष रखने उतरे अरविंद केजरीवाल, CBI की दलीलों पर उठाए सवाल; जज बदलने की मांग पर चर्चा
बंगाल चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 34 लाख लोग नहीं डाल सकेंगे वोट; अंतरिम अधिकार देने से इनकार
कॉलेजियम ने इमरजेंसी मीटिंग की
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार, जब मामले की जानकारी चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को मिली तो उन्होंने एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक मामले की इन-हाउस जांच पर विचार किया जा रहा है। अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि जस्टिस यशंवत के ट्रांसफर का फैसला ले लिया गया है, लेकिन इस प्रस्ताव को अभी अपलोड नहीं किय गया है।
लोगों का डगमगा जाएगा विश्वास
बता दें कि जस्टिस वर्मा देश की प्रतिष्ठित हाईकोर्ट इलाहाबाद में सेवाएं दे रहें थे। 2021 में इनका दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर हो गया था। वहीं अब इस घटना को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम के लोगों का कहना है कि अगर यशंवत वर्मा का सिर्फ ट्रांसफर किया जाता है, तो इससे न्यायपालिका की छवि धूमिल होगी। साथ लोगों का विश्वास भी डगमगा जाएगा।
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की चर्चा
कॉलेजियम के कुछ सदस्यों का सुझाव था कि जस्टिस वर्मा से इस्तीफा मांगा जाना चाहिए। अगर वे इनकार करते हैं, तो संसद में उन्हें हटाने के लिए महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक ट्रांसफर की सिफारिश के साथ उनके खिलाफ जांच और महाभियोग की प्रक्रिया तक चलाए जाने की चर्चा है।
Sanjeev khanna action regarding the cash found at judge yashwant verma house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Justice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMमीरारोड: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, शातिर आरोपी गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 10:00 PMWomen Reservation Bill 2023: विशेष संसद सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की बनी रणनीति
Apr 15, 2026 | 10:00 PMMP News: वंदे मातरम अपमान मामले में कांग्रेस पार्षदों पर FIR दर्ज, मंत्री सारंग बोले- ये शहीदों का अपमान है
Apr 15, 2026 | 09:59 PMशांति की नई उम्मीद! 14 दिनों के लिए आगे बढ़ सकता है अमेरिका-ईरान सीजफायर, समझौते की शर्तों पर मंथन जारी
Apr 15, 2026 | 09:58 PM180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM
बाबू की रोमांटिक इंग्लिश ने किया कमाल! प्रेमिका पंत बन गईं ‘गर्लफ्रेंड पंत’, नगर पालिका का अतरंगी आदेश वायरल
Apr 15, 2026 | 09:25 PM














