- Hindi News »
- Delhi »
- Rahul Gandhi Called Coollies Real Heroes Of Stampede At New Delhi Station Watch Video
‘दिल्ली भगदड़ के असली हीरो कुली’, राहुल गांधी ने रिलीज किया बातचीत का वीडियो…कुलियों ने कहा-हीरो से जीरो बन गए हम
- Written By: Saurabh Pal
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बातचीत का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने वीडियो में कुलियों की समस्याओं को जाना समझा साथ ही उनकी सरकार से डिमांड पूछी।

राहुल गांधी और कुली (फोटो- सोशल मीडिया)
दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बातचीत का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने वीडियो में कुलियों की समस्याओं को जाना समझा साथ ही उनकी सरकार से डिमांड पूछी। गांधी ने अपने वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ का कुलियों को हीरो बताया है।
महाकुंभ के दौरान 22 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी। यह पिछले कुछ सालों में राजधानी का सबसे बड़ा हादसा था। राहुल गांधी ने कुलियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप सबने भगदड़ में अच्छा काम किया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि सर हम सभी यहीं रहते हैं, हमारी भी जिम्मेदारी होती है।
‘उस दिन जैसी भीड़ कभी नहीं देखी’
सम्बंधित ख़बरें
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
नवभारत विशेष: कर्नाटक में फेरबदल क्या गुल खिलायेगा ?, जाति सर्वे रिपोर्ट में नए आरक्षण फार्मूले की मांग
इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
घटना को लेकर राहुल गांधी को एक कुली ने बताया कि घटना सवा नौ या साढे़ नौ बजे हुई थी। उस समय हम लोग काम कर रहे थे। हम लोगों को पता चला कि प्लेटफार्म 14-15 पर थोड़ी भगदड़ हुई है। हालाकि प्रशासन वहा तैनात था, लेकिन भीड़ ज्यादा थी। गांधी ने पूछा कि कितनी भीड़ थी। कुलियों ने बताया कि आंकड़ा बताना मुश्किल है, लेकिन इससे पहले इतनी भीड़ नहीं देखी थी। उन्होंने बताया कि 100 से 200 कुली थे, हमने हाथ पकड़-पकड़ कर लोगों को बाहर रोका। बाहर से आने वालों को भगदड़ का पता नहीं था।
मर चुकी लड़की को ठेले से पहुंचाया बाहर
उन्होंने कहा कि हमारे कुछ कुली भी घायल हो गए थे। हमें सारे रास्ते पता थे। हमारे पूरे समूह ने प्रशासन का साथ दिया। एक कूली ने बताया कि हमने अपने ठेले पर लिटा कर एक बच्ची को बाहर पहुंचाया, जिसे वहां से अस्पताल ले गए। वह मर चुकी थी। देखें पूरा विडियो-
“किसी-किसी दिन खाने के भी पैसे नहीं होते। हम घर पर पैसे भेजें या खाना खाएं।” हमारे कुली भाई ऐसी मुश्किलों में जीने को मजबूर हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के दौरान इन लोगों ने अपनी जान जोख़िम में डालकर लोगों की मदद की, लेकिन इनकी आवाज़ नहीं सुनी जा रही। मैं इनकी मांगों को… pic.twitter.com/s8YGzoVYE7 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 5, 2025
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
2008 की तरह ग्रुप डी में भर्ती करने की मांग
इसी बातचीत के दौरान गांधी ने कुलियों की परेशानी पूछी तो उन्होंने बताया कि धंधा खत्म हो गया है। दिहाड़ी ज्यादा बन नहीं रही है। किसी-किसी दिन खाने के भी पैसे नहीं होते। हम घर पर पैसे भेजें या खाना खाएं। उन्होंने डिमांड की है कि 2008 के तर्ज पर हमें ग्रुप डी की नौकरी दी जाए। जिससे हमारा भी गुजारा हो जाए। अंत में राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग हीरो हो तो एक कूली ने कहा कहां सर हम तो जीरो हैं। कांग्रेस नेता जाते वक्त भगदड़ के दौरान घायल कूली व उनकी अन्य समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है।
Rahul gandhi called coollies real heroes of stampede at new delhi station watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 31 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा अचानक धन लाभ और सत्ता सुख, जानें अपनी राशि का नया साल
May 31, 2026 | 06:08 AMTiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क
May 31, 2026 | 05:49 AMJyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














