-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Exit Polls Shocking Result Before Delhi Election Results Atishi Is Not First Choice For Cm Post
Delhi Exit Polls: दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले आया चौंकाने वाला रिजल्ट, आतिशी नहीं हैं CM पद के लिए पहली पसंद
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दिल्ली में सीएम के तौर पर सबसे बेस्ट उम्मीदवार कौन है। हाल ही में किए गए एक सर्वे में सीएम पद को लेकर चौंका देने वाले नतीजे सामने आए हैं।

दिल्ली सीएम आतिशी, फोटो - एक्स
नवभारत डिजिटल डेस्क : दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग बीते 5 फरवरी को संपन्न हुआ। वोटिंग के एक दिन बाद सबसे चर्चित ओपिनियन पोल एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल के आंकड़ें जारी किए हैं। इस एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में 27 सालों के बाद भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है।
वहीं आम आदमी पार्टी को सत्ता से वापसी के संकेत मिले हैं। ऐसे में एक्सिस माय इंडिया के सर्वे से दिल्ली के पंसदिदा सीएम को लेकर चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया है। इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
दिल्ली में सीएम के लिए सबसे बेस्ट कौन?
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दिल्ली में सीएम के तौर पर सबसे बेस्ट उम्मीदवार कौन है। एक्सिस माय इंडिया द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे में सीएम पद को लेकर चौंका देने वाले नतीजे सामने आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
भले ही इस एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के निवासियों के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। बता दें, इस एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली के सीएम के तौर पर केजरीवाल को 33 प्रतिशत जतना ने पसंद किया है।
CM के तौर पर कौन है दिल्ली की दूसरी पसंद?
सर्वे में दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रवेश वर्मा को दिल्ली की जनता ने सीएम पद के लिए पसंद किया है। भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा 13 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दूसरे सबसे पसंदीदा सीएम ऑप्शन के रूप में उभरे हैं। वहीं तीसरे नंबर पर सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली के सीएम के तौर पर पसंद किया गया है, जिन्हें 12 प्रतिशत समर्थन मिला है। ,
आतिशी के बारे में क्या है दिल्ली वालों की राय?
एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक मौजूदा सीएम आतिशी को दोबारा सीएम के तौर पर दिल्ली नहीं देखना चाहती है। इस सर्वे में उन्हें महज 3 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं पूर्व भाजपा सांसद हर्षवर्धन को 9 प्रतिशत लोगों ने सीएम के तौर पर पसंद किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली के सीएम पद के लिए केवल 2 प्रतिशत वोट मिले हैं।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें…
कांग्रेस के बारे में दिल्लीवासियों का क्या है राय?
ओपिनियन पोल के सर्वे के मुताबिक दिल्ली की कांग्रेस इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव को 4 प्रतिशत लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया है। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस एग्जिट पोल ने भाजपा को दिल्ली में 45 से 55 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं अरविंद केजरीवाल की आप को 15 से 25 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया है। असल में दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, इसका खुलासा कल यानी 8 फरवरी को होगा।
Exit polls shocking result before delhi election results atishi is not first choice for cm post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
Jul 09, 2026 | 09:37 PMशिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
Jul 09, 2026 | 09:37 PMUP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PMSPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMवीडियो गैलरी

सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM













