-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Narela Mercedes Accident Woman Death Shubham
नशे में धुत मर्सिडीज चालक ने दिल्ली में मचाया तांडव, मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
- Written By: अमन मौर्या
Narela Drunk Driving Hit And Run: दिल्ली के नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने 70 वर्षीय महिला की जान ले ली। नशे में धुत चालक शुभम हिरासत को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच में कर रही है।

दिल्ली के नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने ली 70 वर्षीय महिला की जान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Narela Mercedes accident: दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की एक दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें 70 साल की एक महिला की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 8 बजे नरेला के मामुरपुर में हिमालय अपार्टमेंट के सामने हुई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के मुताबिक, एक मर्सिडीज और वैगन-आर की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर से वैगन-आर पास खड़ी एक थ्री-व्हीलर लोडिंग वैन से जा टकराई।
टक्कर के दौरान नरेला के मामूरपुर की रहने वालीं और सत्यनारायण की पत्नी उर्मिला (70) गाड़ियों के बीच फंस गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वैगनआर के ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि लापरवाही से मौत और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
मार्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
हादसे में जान गंवाने वाली महिला उर्मिला रोज की तरह आज भी सुबह की सैर पर निकली थी। मार्निंग वॉक के दौरान ही नशे और तेज रफ्तार के खौफनाक मेल ने महिला की जान ले ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त कार चालक नशे में तेज रफ्तार से आ रहा था। लोगों ने चालक की कार में एक बीयर की केन के मिलने की भी बात बताई है। हादसे के बाद से आरोपी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
समृद्धि महामार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा; नौकरी की तलाश में निकले यवतमाल के दो युवा इंजीनियरों की गई जान
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित
Breaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान
हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
वायरल तस्वीरों में आरोपी की आंखें नशे से लाल दिख रही हैं। आरोपी का नाम शुभम बताया जा रहा है। आरोपी शुभम हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर का बेटा बताया जा रहा है।
दोस्त की मर्सिडीज चला रहा था शुभम
बताया जाता है कि जिस मर्सिडीज कार से शुभम ने महिला को टक्कर मारी वह उसकी नहीं है। एक दिन पहले ही शुभम ने अपने दोस्त से कही जाने के लिए मर्सिडीज मांगी थी। हादसे के बाद मौके से ही आरोपी शुभम को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Delhi: A speeding Mercedes ran over an elderly woman who was walking in Narela, killing her on the spot. Visuals of the vehicle involved in the crash. pic.twitter.com/0Kktz7fnwv — IANS (@ians_india) August 8, 2026
चश्मदीदों के अनुसार, आरोपी शुभम उस समय बेहद नशे में था। उसकी आंखें नशे से लाल दिख रही थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी का मेडिकल कराया गया है, फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी शुभम सोनीपत में पढ़ाई कर रहा है।
वसंत कुंज इलाके में हो चुकी है ऐसी लापरवाही
इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहरी इलाकों में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के मुद्दे की ओर ध्यान खींचा है। इसी तरह की एक घटना में 30 नवंबर 2025 को दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एम्बिएंस मॉल के पास तेज रफ्तार मर्सिडीज जी63 ने पैदल चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया था कि तीनों पीड़ित एम्बिएंस मॉल के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। उन्हें घटनास्थल पर घायल हालत में पाया गया और अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले 23 वर्षीय रोहित को मृत घोषित कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- प्रयागराज में सुपुर्द-ए-ख़ाक होगा अबान; 30 पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी में झांसी से रवाना हुआ अली अहमद
पुणे में पोर्श कार दुर्घटना ने छेड़ी थी नई बहस
इससे पहले 19 मई, 2024 को पुणे में नशे में धुत 17 साल के एक नाबालिग ने पोर्श कार से कल्याणी नगर इलाके में एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिससे दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी। इस मामले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था और सड़क सुरक्षा, जवाबदेही और लग्जरी गाड़ियों से जुड़ी लापरवाही से गाड़ी चलाने के मुद्दों पर फिर से बहस छेड़ दी थी।
Delhi narela mercedes accident woman death shubham
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नशे में धुत मर्सिडीज चालक ने दिल्ली में मचाया तांडव, मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 03:37 PMक्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
Aug 08, 2026 | 03:34 PMसावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
Aug 08, 2026 | 03:32 PMपंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? PM मोदी से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
Aug 08, 2026 | 03:32 PMVaralakshmi: दिवाली जितना खास है सावन का ये शुक्रवार, इस दिन लक्ष्मी पूजा से खुल सकते हैं समृद्धि के द्वार
Aug 08, 2026 | 03:30 PMअंधेरी MIDC में मिस्टर इंडिया हुए फुटपाथ! वायरल VIDEO देख लोग बोले क्या सिर्फ चाय-सुट्टे के लिए है फुटपाथ?
Aug 08, 2026 | 03:29 PMआश्वासन से नहीं चलेगा काम, सभी परीक्षाएं हों रद्द, रांची में 15वें दिन भी छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 03:25 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














