-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Samruddhi Highway Accident Two Engineers Killed Yavatmal Nashik
समृद्धि महामार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा; नौकरी की तलाश में निकले यवतमाल के दो युवा इंजीनियरों की गई जान
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Samruddhi Highway Accident: यवतमाल के पुसद निवासी दो युवा इंजीनियर नौकरी के इंटरव्यू के लिए नासिक जा रहे थे। समृद्धि महामार्ग पर ट्रक से कार टकराने से दोनों की मौके पर मौत हो गई।

समृद्धि महामार्ग हुआ हादसा (सोर्स: AI)
Samruddhi Highway Accident Two Engineers Killed: यवतमाल जिले के पुसद निवासी दो होनहार युवा इंजीनियरों की गुरुवार को समृद्धि महामार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अदनान अहमद मोहसिन शेख और जैदउल्लाह खान नईमुल्लाह खान के रूप में हुई है।
दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी के इंटरव्यू के लिए नासिक जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार (एमएच-27-बीवी-7962) समृद्धि महामार्ग पर आगे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से तेज रफ्तार में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नासिक जिले के सिन्नर ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित
संसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
Breaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान
नितिन गडकरी पर आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फटकार
दुर्घटना का कारण ट्रक तो नही!
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय संबंधित ट्रक सड़क पर खड़ा था। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि ट्रक नियमानुसार खड़ा था या यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर रोका गया था। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में ट्रक चालक, वाहन मालिक या किसी अन्य व्यक्ति की लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अन्य लागू धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के सभी तकनीकी और प्रत्यक्षदर्शी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ेः- बाघ और तेंदुए का आतंक: भंडारा में पत्नी के सामने चरवाहे को घसीटकर ले गया, चंद्रपुर के भद्रावती में दो घायल
सपना रह गया अधुरा
अदनान और जैदउल्लाह दोनों ही उच्च शिक्षित इंजीनियर थे और बेहतर भविष्य की तलाश में नौकरी के नए अवसर के लिए नासिक जा रहे थे। परिवार और परिचितों के अनुसार दोनों मेहनती और प्रतिभाशाली युवा थे, जिनसे परिवार को कई उम्मीदें थीं। लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने उनके सपनों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
इस हृदयविदारक घटना से पुसद शहर सहित पूरे यवतमाल जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने समृद्धि महामार्ग पर सड़क सुरक्षा उपायों को और प्रभावी बनाने तथा ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Samruddhi highway accident two engineers killed yavatmal nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
समृद्धि महामार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा; नौकरी की तलाश में निकले यवतमाल के दो युवा इंजीनियरों की गई जान
Aug 07, 2026 | 02:42 PMनीट पेपर लीक मामला: CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया था पेपर
Aug 07, 2026 | 02:42 PMरेलवे के नए नियम लागू: महिलाओं के डिब्बे में घुसने पर 2,500 रुपये जुर्माना, बिना टिकट यात्रा पर भी सख्ती
Aug 07, 2026 | 02:36 PMतेजू भैय्या के फ्लर्ट अंदाज से लाल हुए काजल राघवानी के गाल, डिनर डेट का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल
Aug 07, 2026 | 02:35 PMMathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित
Aug 07, 2026 | 02:32 PMमदर डेयरी भूमि प्रस्ताव पर अकोला मनपा में हंगामा, शिवसेना पार्षद सागर भारुका 15 दिन के लिए निलंबित
Aug 07, 2026 | 02:31 PMचिंता मत करो, मैं आपके साथ हूं… पीएम मोदी ने NDA सांसदों से की मुलाकात, PMO से सीधा संपर्क करने की दी छूट
Aug 07, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM













