-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Raghav Chadha Meets Pm Narendra Modi Punjab Politics Bjp Assembly Elections
पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? PM मोदी से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Raghav Chadha PM Modi Meeting: BJP सांसद राघव चड्ढा ने PM मोदी से मुलाकात की। पंजाब चुनाव से पहले हुई इस बैठक से सियासत गर्मा गई है और कयास लगाए जा रहे हैं कि चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

राघव चड्ढा और प्रधानमंत्री मोदी की बैठक (Image- X/@raghavchadha)
Raghav Chadha PM Modi Meeting Punjab Elections: BJP सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अचानक हुई इस मुलाक़ात से चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है। AAP के पूर्व नेता और BJP सांसद राघव चड्ढा ने इस मुलाक़ात की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए इसे “यादगार सुबह” बताया। पंजाब विधानसभा चुनाव में इक साल से भी कम समय बचा है, इस बीच हुई इस मुलाक़ात ने राजनीतिक गलियारों में कई अटकलों को हवा दे दी है। इससे पहले शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी पीएम मोदी से मुलाक़ात की थी।
मालूम हो कि राघव चड्ढा ने इस साल की शुरुआत में AAP से बगावत करके छह अन्य नेताओं के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया था। राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से मुलाक़ात में हुई बातचीत का ब्योरा तो नहीं दिया, लेकिन इसे “ज्ञानवर्धक बातचीत” जरूर बताया है।
मुलाकात के बाद क्या बोले राघव?
राघव चड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि यह एक विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत थी। उनके बहुमूल्य समय और उनसे मिली सीख व मार्गदर्शन के लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
रवि राणा के टिकट काटने वाले बयान से भाजपा में बढ़ी नाराजगी, राजेश वानखड़े बोले- दखलअंदाजी बंद करें
गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा- PDA में P का मतलब पिछड़ा या पंडित? अखिलेश यादव पर बीजेपी-बसपा का बड़ा हमला
हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
मुलाकात के मायने?
राघव चड्ढा और प्रधानमंत्री मोदी की ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब BJP ने विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अगले साल पंजाब में चुनाव होने वाले हैं। राघव चड्ढा राज्यसभा सांसद हैं, राज्यसभा में वे पंजाब का ही प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका पैतृक संबंध भी पंजाब के जालंधर से है, ऐसे में चुनाव में उनको अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।
राघव चड्ढा और प्रधानमंत्री मोदी की बैठक (Image- X/@raghavchadha)
बता दें कि राघव चड्ढा AAP के शुरुआती दिनों से ही पार्टी के साथ थे लेकिन अप्रैल में एक बड़ा उलटफेर करते हुए आप के छह अन्य सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। कभी पंजाब के ‘असली मुख्यमंत्री’ कहे जाने वाले राघव चड्ढा का पार्टी से जाना AAP के लिए एक बहुत बड़ा झटका था। पंजाब ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां अभी AAP की सरकार है। अब BJP में आने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि चड्ढा को कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- हर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
पंजाब में BJP के लिए क्यों जरूरी हैं राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा को पंजाब की चुनावी राजनीति की अच्छी समझ है और 2022 में आप की जीत में भी बड़ी भूमका थी। उनकी शहरी छवि भी BJP को अमृतसर, लुधियाना और जालंधर जैसे बड़े शहरों में अपनी पकड़ मज़बूत करने में मदद दिला सकती है। अकाली दल से अलग होने के बाद, BJP को पंजाब में कारोबारी समुदायों और मिडिल-क्लास वोटरों के बीच अपना समर्थन बढ़ाने में चुनौती का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में राघव चड्ढा पार्टी के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
Raghav chadha meets pm narendra modi punjab politics bjp assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
Aug 08, 2026 | 03:32 PMपंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? PM मोदी से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
Aug 08, 2026 | 03:32 PMVaralakshmi: दिवाली जितना खास है सावन का ये शुक्रवार, इस दिन लक्ष्मी पूजा से खुल सकते हैं समृद्धि के द्वार
Aug 08, 2026 | 03:30 PMअंधेरी MIDC में मिस्टर इंडिया हुए फुटपाथ! वायरल VIDEO देख लोग बोले क्या सिर्फ चाय-सुट्टे के लिए है फुटपाथ?
Aug 08, 2026 | 03:29 PMआश्वासन से नहीं चलेगा काम, सभी परीक्षाएं हों रद्द, रांची में 15वें दिन भी छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 03:25 PMदूसरे शुक्रवार को भी छाया रहा स्पाइडरमैन का खुमार, 350 करोड़ की कमाई के करीब पहुंची फिल्म
Aug 08, 2026 | 03:25 PM‘आओ मुझे गिरफ्तार करो’, मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल की देवेंद्र फडणवीस को सीधी चुनौती
Aug 08, 2026 | 03:25 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














