-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- Car Catches Fire On Yamuna Expressway In Mathura All Occupants Safe
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Mathura Accident News: मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। सभी सवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जबकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कार में लगी आग (सोर्स- फोटो नवभारत)
Mathura Car Fire On Yamuna Expressway: मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सुबह एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन-70 के पास हुई, जहां नोएडा से आगरा जा रही कार के इंजन से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। स्थिति को भांपते हुए कार सवारों ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
धू-धूकर जलने लगा कार
कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते वाहन धू-धूकर जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन; तेल पाइपलाइन चोरी के आरोपी की 19.44 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
मथुरा: हाईवे थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 1172 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Breaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
यह भी पढ़ें- 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में कैसे होगी शामिल? कब्रिस्तान पर लगा पुलिस का पहरा
किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं
प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।
पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि यदि चलते वाहन से धुआं, जलने की गंध या कोई तकनीकी खराबी महसूस हो तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर वाहन रोककर बाहर निकल जाएं और संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
Car catches fire on yamuna expressway in mathura all occupants safe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित
Aug 07, 2026 | 02:32 PMमदर डेयरी भूमि प्रस्ताव पर अकोला मनपा में हंगामा, शिवसेना पार्षद सागर भारुका 15 दिन के लिए निलंबित
Aug 07, 2026 | 02:31 PMचिंता मत करो, मैं आपके साथ हूं… पीएम मोदी ने NDA सांसदों से की मुलाकात, PMO से सीधा संपर्क करने की दी छूट
Aug 07, 2026 | 02:22 PMश्रीलंका क्रिकेट XI ने टीम इंडिया की गेंदबाजी की खोली पोल, पहले 20 ओवर में नहीं टूटी एक भी साझेदारी
Aug 07, 2026 | 02:22 PMकरी पत्ते का पौधा बढ़ना हो गया है बंद? बस ये 4 गलतियां सुधार लें, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगी नई ग्रोथ
Aug 07, 2026 | 02:17 PMसीहोर में आस्था पर गंदे पानी की मार, सीवेज मिले पानी से भगवान शिव का जलाभिषेक करने को मजबूर श्रद्धालु
Aug 07, 2026 | 02:17 PMविरोधी हैं दुश्मन नहीं- राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू, क्या थमेगा संसद का घमासान?
Aug 07, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














