-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prayagraj »
- Prayagraj Atiq Ahmed Son Ali Ahmad Departed Jhansi Tight Security
प्रयागराज में सुपुर्द-ए-ख़ाक होगा अबान; 30 पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी में झांसी से रवाना हुआ अली अहमद
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Atiq Ahmed Son: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।

झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली अहमद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Atiq Ahmed Son Aban’s Funeral: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट से दो दिन की पैरोल मिलने के बाद अली अपने छोटे भाई अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने प्रयागराज जा रहा है। जेल प्रशासन और पुलिस ने उसकी यात्रा को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
30 पुलिसकर्मियों के साथ रवाना हुआ अली
शनिवार सुबह अली को पुलिस वैन से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। उसकी सुरक्षा में करीब 30 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अली को जेल से बाहर निकालते समय मीडिया की नजरों से बचाने के लिए पुलिस वैन के आसपास पर्दे लगाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जेल के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। मीडिया कर्मियों को जेल गेट से करीब 100 मीटर दूर रखा गया।
हर थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस करेगी एस्कॉर्ट
झांसी से प्रयागराज की करीब 400 किलोमीटर की यात्रा के दौरान अली की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। जिस-जिस थाना क्षेत्र से पुलिस वैन गुजरेगी, वहां स्थानीय पुलिस टीम उसे एस्कॉर्ट करेगी। मार्ग में पड़ने वाले संबंधित थानों को अलर्ट किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Prayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
अतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में कैसे होगी शामिल? कब्रिस्तान पर लगा पुलिस का पहरा
प्रयागराज पहुंचा अतीक के बेटे अबान का शव, कसारी-मसारी में पिता की कब्र के पास ही करे जाएंगे दफन
उमर भी जनाजे में होगा शामिल
लखनऊ जेल में बंद अली का बड़ा भाई उमर अहमद भी अबान के जनाजे में शामिल होगा। दोनों भाइयों को सुरक्षा घेरे में सीधे जेल से कब्रिस्तान ले जाने की तैयारी है। जनाजे के बाद उन्हें वापस संबंधित जेलों में पहुंचाया जाएगा। इस दौरान दोनों की अपने छोटे भाई अहजम और बुआ परवीन कुरैशी से पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटे मुलाकात कराए जाने की भी तैयारी है।
यह भी पढ़ें- Prayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
पैरोल की चार शर्तें
हाईकोर्ट ने अली और उमर को पैरोल देते हुए चार प्रमुख शर्तें लगाई हैं। दोनों मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे, सोशल मीडिया पर किसी तरह की गतिविधि नहीं करेंगे, सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं करेंगे और पैरोल अवधि में किसी अन्य कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
करीब चार साल बाद दोनों भाइयों को पैरोल मिली है। इससे पहले वे अपने पिता अतीक अहमद और भाई असद के जनाजे में शामिल नहीं हो सके थे। अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, जहां अतीक, अशरफ और असद की कब्रें भी हैं।
झांसी में सड़क हादसे में हुई थी अबान की मौत
गौरतलब है कि अबान की गुरुवार को झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपने दोस्तों के साथ भाई अली से मिलने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और उसके साथी सोनू की मौत हो गई थी।
Prayagraj atiq ahmed son ali ahmad departed jhansi tight security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक तरफ सौंदर्यीकरण का दावा, दूसरी तरफ अनदेखी! गांधीबाग का ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक बदहाल
Aug 08, 2026 | 02:44 PMमजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO
Aug 08, 2026 | 02:44 PMव्हाट्सऐप पर पॉक्सो पीड़ित बच्चों की पहचान साझा करने का आरोप, बल्लारपुर में युवक पर मामला दर्ज
Aug 08, 2026 | 02:42 PMप्रयागराज में सुपुर्द-ए-ख़ाक होगा अबान; 30 पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी में झांसी से रवाना हुआ अली अहमद
Aug 08, 2026 | 02:37 PMHormuz Strait के पास मर्चेंट जहाज पर हमले के बाद इंजन रूम में आग लगने से हड़कंप
Aug 08, 2026 | 02:36 PMसुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
Aug 08, 2026 | 02:32 PMदेवाभाऊ ने दी किसानों को 5,029 करोड़, सिबिल स्कोर की शर्त भी हटाई, 562.90 करोड़ की दूसरी किश्त भी जारी
Aug 08, 2026 | 02:30 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














