-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Varalakshmi Sawan Friday Lakshmi Puja Prosperity
Varalakshmi: दिवाली जितना खास है सावन का ये शुक्रवार, इस दिन लक्ष्मी पूजा से खुल सकते हैं समृद्धि के द्वार
- Written By: सीमा कुमारी
Varalakshmi : दिवाली की तरह सावन का यह शुक्रवार भी मां लक्ष्मी की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से लक्ष्मी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि के द्वार खुलने की मान्यता है।

मां वरलक्ष्मी ( सौ.AI)
Varalakshmi Vrat 2026 Puja Muhurat: सावन महीने के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाने वाला वरलक्ष्मी व्रत बहुत ही ख़ास माना जाता है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि वरलक्ष्मी वर देने वाली लक्ष्मी माता है। इसकी उपासना करने से सालभर धन की कमी नहीं होती। हिन्दू धर्म की सभी विवाहित महिलाएं इस दिन वरलक्ष्मी व्रत करती है और मां वरलक्ष्मी की पूजा की जाती है।
इस वर्ष 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। दक्षिण भारत में वरलक्ष्मी व्रत को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। स्कन्द पुराण और भविष्योत्तर पुराण में वर्णन मिलता है कि, इस व्रत का फल सभी लक्ष्मी व्रतों के समान या उनसे भी श्रेष्ठ माना गया है।
वरलक्ष्मी व्रत कब है?
पंचांग के अनुसार, सावन माह का अंतिम शुक्रवार 28 अगस्त को है, इसलिए उस दिन वरलक्ष्मी व्रत रखा जाएगा। वरलक्ष्मी व्रत वाले दिन सावन माह का समापन भी हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Puja Time: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा? जानें क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Sawan Somwar: सावन के दूसरे सोमवार को बन रहा ‘दुर्लभ शिव संयोग’, इस दिन पूजा से क्यों मिल सकता है कई गुना फल
जन्माष्टमी की तारीख में बड़ा कन्फ्यूजन 4 या 5 सितंबर, जानें कब है निशीथ काल का दिव्य मुहूर्त
Numerology: इन जन्म तारीखों में जन्मी महिलाएं मानी जाती हैं ‘घर की लक्ष्मी’, परिवार में लाती हैं सुख-समृद्धि
वरलक्ष्मी व्रत 2026 शुभ मुहूर्त
सिंह लग्न पूजा मुहूर्त (प्रातः) – सुबह 05:57 – सुबह 07:29
वृश्चिक लग्न पूजा मुहूर्त (अपराह्न) – दोपहर 12:05 – दोपहर 14:23
कुम्भ लग्न पूजा मुहूर्त (सन्ध्या) – शाम 06:09 – रात 07:37
वृषभ लग्न पूजा मुहूर्त (मध्यरात्रि) – रात 10:37 – देर रात 12.33
वरलक्ष्मी व्रत पर कैसे करें पूजा?
पूजा से पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
पूजा स्थान पर एक वेदी रखें और उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
मां वरलक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
एक कलश स्थापित करें।
कलश में जल, सुपारी, सिक्का, अक्षत और आम के पत्ते डालें।
कलश के ऊपर नारियल रखें।
मां वरलक्ष्मी को कुमकुम, हल्दी, अक्षत, फूल, चंदन और 16 शृंगार की सामग्री अर्पित करें।
भोग में खीर, पूड़ी और सफेद मिठाई शामिल करें।
वरलक्ष्मी व्रत की कथा सुनें या पढ़ें।
अंत में मां वरलक्ष्मी की आरती करें।
वरलक्ष्मी व्रत का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में वरलक्ष्मी व्रत का बड़ा महत्व है। वरलक्ष्मी व्रत की पूजा को दीपावली की पूजा के समान ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जो व्यक्ति व्रत रखकर माता वरलक्ष्मी की पूजा करता है, उसकी दुख और दरिद्रता का नाश हो जाता है। माता की कृपा से उत्तम संतान की मनोकामना भी पूर्ण होती है. इस व्रत से व्यक्ति को अष्टलक्ष्मी की प्राप्ति हो सकती है।
Varalakshmi sawan friday lakshmi puja prosperity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Varalakshmi: दिवाली जितना खास है सावन का ये शुक्रवार, इस दिन लक्ष्मी पूजा से खुल सकते हैं समृद्धि के द्वार
Aug 08, 2026 | 03:30 PMअंधेरी MIDC में मिस्टर इंडिया हुए फुटपाथ! वायरल VIDEO देख लोग बोले क्या सिर्फ चाय-सुट्टे के लिए है फुटपाथ?
Aug 08, 2026 | 03:29 PMआश्वासन से नहीं चलेगा काम, सभी परीक्षाएं हों रद्द, रांची में 15वें दिन भी छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 03:25 PMदूसरे शुक्रवार को भी छाया रहा स्पाइडरमैन का खुमार, 350 करोड़ की कमाई के करीब पहुंची फिल्म
Aug 08, 2026 | 03:25 PM‘आओ मुझे गिरफ्तार करो’, मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल की देवेंद्र फडणवीस को सीधी चुनौती
Aug 08, 2026 | 03:25 PMरेलवे की 175 करोड़ की योजना पर लगा ब्रेक! जानिए क्यों अटका वसई-नायगांव-जुचंद्र कॉर्ड रेल लाइन का काम?
Aug 08, 2026 | 03:21 PMकिसिंग सीन जबरदस्ती… पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
Aug 08, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














