- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Exit Polls New Prediction Of Satta Bazar Completely Different From Exit Polls Why New Rates Release
Delhi Exit Polls: सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग! क्यों चुनाव के दिन फलोदी में जारी हुआ नया भाव?
Delhi Exit Polls: फलौदी सट्टा बाजार के अब नए अनुमानों में मामूली वृद्धि का संकेत है, जिसमें आप को 38 से 40 सीटें मिलने की उम्मीद है, जो सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में मामूली सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

अरविंद केजरीवाल, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी (फोटो: पीटीआई)
नवभारत डिजिटल डेस्क : दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए बीते 5 फरवरी को चुनाव संपन्न हो गया। ऐसे में अब सब की नजर एग्जिट पोल पर टिकी है। हांलाकि, चुनाव खत्म होने के कुछ ही देर बाद लगभग सारे एग्जिट पोल कंपनियों ने अपने आंकड़ें रिलीज कर दिए।
इनमें से ज्यादातर एग्जिट पोल कंपनियों ने इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनती दिखा रही है। पर राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने एग्जिट पोल के आंकड़ें के ठीक विपरीत भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्ली चुनाव वाले दिन दिल्ली के वीआईपी सीटों के लेकर नया भाव भी जारी किया है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ते जाइए इस आर्टिकल को अंत तक।
AAP को इस बार हैट्रिक की है उम्मीद
दरअसल, बीते 5 फरवरी को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ है, सभी की निगाहें न केवल विरोधी पक्षों पर टिकी हैं, बल्कि उन लोगों पर भी टिकी हैं जिन्होंने भविष्यवाणियां की हैं। बता दें, आम आदमी पार्टी पिछले 11 वर्षों से दिल्ली में सत्ता में है और उसे 2025 में हैट्रिक की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम परिणाम 8 फरवरी को ही घोषित किए जाएंगे, जब यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन से उम्मीदवार जीते हैं और कौन हारे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
2026 खत्म होने से पहले गिर जाएगी मोदी सरकार? अरविंद केजरीवाल के दावे से सियासी हड़कंप, बोले- पाताललोक में…
5 अप्रैल तक हर हाल में जवाब दाखिल होना चाहिए, दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया को दिया समय
केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! हाईकोर्ट से झटके के बाद अब ‘जज बदलने’ की मांग, क्या शीर्ष अदालत से मिलेगी राहत?
फलोदी सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी
चुनाव की घोषणा के समय, फलोदी सट्टा बाजार ने आम आदमी पार्टी के लिए बढ़त की भविष्यवाणी की थी, जिसने 70 सदस्यीय विधानसभा में 36 सीटों का बहुमत दिखाया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव से दो हफ्ते पहले, बाजार ने अपने अनुमानों में थोड़ा बदलाव किया है।
फलौदी सट्टा बाजार द्वारा पहले की भविष्यवाणियों ने सुझाव दिया था कि आप 37 से 39 सीटें जीतेगी। अब नए अनुमानों में मामूली वृद्धि का संकेत है, जिसमें आप को 38 से 40 सीटें मिलने की उम्मीद है, जो सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में मामूली सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
वीआईपी सीटों के लिए क्या है पूर्वानुमान
- नई दिल्ली – अरविंद केजरीवाल बनाम प्रवेश वर्मा बनाम संदीप दीक्षित (कांग्रेस), सट्टा बाजार के अनुसार, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगे हैं। गुरुवार तक, केजरीवाल के पक्ष में सट्टा ऑड्स 66-85 थे।
- कालकाजी – आतिशी (आप) बनाम रमेश बिधूड़ी (भाजपा) बनाम अलका लांबा (कांग्रेस), इस सीट पर आप की आतिशी, जो दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार भी हैं, फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक आतिशी इस सीट से आगे हैं। उनके पक्ष में ऑड्स 25-33 हैं।
- जंगपुरा – मनीष सिसोदिया (आप) बनाम तरविंदर एस. मारवाह (भाजपा) बनाम फरहाद सूरी (कांग्रेस), फलोदी की भविष्यवाणियों के अनुसार, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया इस सीट पर आगे हैं। गुरुवार तक सिसोदिया के पक्ष में 55-70 के अंतर से संभावना है।
यहां देखें एग्जिट पोल के आंकड़ें
| एजेंसी | BJP | AAP | कांग्रेस | अन्य |
|---|---|---|---|---|
| एबीपी न्यूज़ | 45-50 | 15-20 | 0-5 | 0-5 |
| इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 42-48 | 20-25 | 0-5 | 0-5 |
| टाइम्स नाउ-सी वोटर | 40-45 | 20-25 | 0-5 | 0-5 |
| रिपब्लिक-जन की बात | 43-48 | 20-25 | 0-5 | 0-5 |
दिल्ली चुनाव से संबंधित खबरों के लिए यहां टैप करें…
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली चुनाव के सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए अंतिम नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। दिल्ली में बीते 5 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग कराई गई है। ऐसे अब 8 फरवरी को वोटों की गिनती के बाद ही पता चलेगा कि एग्जिट पोल के आंकड़ें सही होते हैं या फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी। पिछले कई चुनावों में एक्जिट पोल के आंकड़ें गलत साबित हुए हैं।
डिस्क्लेमर : नवभारतलाइवडॉटकॉम की टीम सट्टा बाजार के दावों पर कभी भरोसा नहीं करती।
Delhi exit polls new prediction of satta bazar completely different from exit polls why new rates release
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमीषा पटेल ने शेयर की सलमान खान संग अनदेखी तस्वीरें, बर्थडे सेलिब्रेशन का खास किस्सा किया याद
Mar 29, 2026 | 08:36 PMMI vs KKR: वानखेड़े में लौटा ‘लॉर्ड’ का राज! शार्दुल ठाकुर ने दूसरी ही गेंद पर फिन एलन को भेज दिया पवेलियन
Mar 29, 2026 | 08:34 PMहार्दिक पंड्या के खिलाफ रहाणे-एलन का तूफान! 1 ओवर में 5 बाउंड्री और लूटे 26 रन, KKR के सामने MI कप्तान पस्त
Mar 29, 2026 | 08:27 PMपत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला डॉक्टर फरार, स्वास्थ्य विभाग करेगा निलंबित
Mar 29, 2026 | 08:25 PM1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI और कार्ड पेमेंट का तरीका! टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य; जानें अब कैसे होगा लेनदेन
Mar 29, 2026 | 08:19 PMThane News: जर्जर इमारत ढही, बड़ा हादसा टला, रविवार की खामोशी ने बचाई कई जिंदगियां
Mar 29, 2026 | 08:13 PMपर्सनल लोन से सस्ता है गोल्ड लोन! लेकिन एक छोटी सी चूक से जा सकता है आपका सोना, जानें फायदे और नुकसान
Mar 29, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PM
PM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PM
‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM













