2026 खत्म होने से पहले गिर जाएगी मोदी सरकार? अरविंद केजरीवाल के दावे से सियासी हड़कंप, बोले- पाताललोक में...

Arvind Kejriwal on PM Modi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी 2026 तक प्रधानमंत्री पद पर नहीं बने रह पाएंगे।
Will the Modi government collapse before the end of 2026? Arvind Kejriwal's claim sparks a political stir
PM मोदी, अरविंद केजरीवाल
Published on
Updated on

PM Modi News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी 2026 तक प्रधानमंत्री के पद पर बने नहीं रह पाएंगे। उन्होंने कहा, “मेरा दिल और राजनीतिक अनुभव कहता है कि मोदी और अमित शाह दोनों जाने वाले हैं।” केजरीवाल ने यह भी कहा कि मोदी की लोकप्रियता अब काफी गिर चुकी है।

केजरीवाल ने यह बयान दिल्ली में संजय राउत की किताब के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान दिया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल और संजय सिंह सहित कई विपक्षी नेता मौजूद थे।

“अब मोदी को कमेंट्स में सिर्फ गालियां मिलती हैं”

केजरीवाल ने कहा कि पहले अगर कोई नकारात्मक टिप्पणी आती थी तो उसे तुरंत हटवा दिया जाता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उनके मुताबिक, अब पीएम मोदी जब भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो कमेंट बॉक्स में बड़ी संख्या में आलोचनात्मक प्रतिक्रियाएं दिखाई देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले विरोध में बने मीम्स पर कार्रवाई होती थी, लेकिन अब इतनी संख्या में मीम बन रहे हैं कि सब पर कार्रवाई करना संभव नहीं है।

चुनाव में गड़बड़ी के आरोप

बीजेपी की चुनावी जीत पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव “बेईमानी” से जीते जा रहे हैं। उन्होंने अपने उदाहरण का जिक्र करते हुए कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में उनके वोटों की संख्या में बड़ी कमी आई, जो उनके अनुसार जानबूझकर की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट जोड़े और हटाए जाते हैं तथा फर्जी मतदान कराया जाता है।

मिडिल ईस्ट संकट पर केंद्र से सवाल

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में गिरावट, एलपीजी की कमी, रोजगार संकट और रुपये की कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। उनका सवाल था कि जब इस संकट की आशंका पहले से थी, तो सरकार ने समय रहते तैयारी क्यों नहीं की और हर बार इसका असर आम जनता पर ही क्यों पड़ता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com