-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Changes Will Be Implemented In Grap Ii Due To Pollution In Delhi
सर्दियों से पहले ही दम घोंटने लगी दिल्ली की हवा, लागू हुआ ग्रैप-II, जानिए क्या कुछ होगा बदलाव?
- Written By: अभिषेक सिंह
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का खतरा काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए GRAP के दूसरे चरण को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे मंगलवार सुबह 8 बजे से लागू किया जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का खतरा काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए GRAP के दूसरे चरण को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे मंगलवार सुबह 8 बजे से लागू किया जाएगा। इसके लागू होने के बाद वायु प्रदूषण को रोकने के लिए फोकस और लक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई है।
ग्रैप स्टेज 2 के दौरान लोगों से निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करते हुए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने को कहा गया है। इसके अलावा अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025 के दौरान धूल पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों से बचने को कहा गया है। खुले में ठोस अपशिष्ट और बायोमास कचरे को न जलाने को कहा गया है। इसके साथ ही डीजल जनरेटर्स को चलाने पर भी रोक लगाई गई है।
यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी की डिग्री पर टिप्पणी कर बुरे फंसे अरविंद केजरीवाल, हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका
सम्बंधित ख़बरें
अगर PUC नहीं तो भूल जाओ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली सरकार का सख्त आदेश; CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी
‘मोदी और रेखा गुप्ता को योगी ने किया एक्सपोज’, यूपी CM के बयान पर मचा बवाल! संजय सिंह ने उठाए सवाल
दिल्ली में दम घुटता है! सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….
दिल्ली में आपकी गाड़ी चलेगी या नहीं? GRAP-3 लागू, घर से निकलने से पहले जरूर जान लें ये नियम
साथ ही लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। दिल्ली-एनसीआर में सड़कों की मैकेनिकल/वैक्यूम से सफाई और निगरानी करने की बात कही गई है। अपने एयर फिल्टर को नियमित अंतराल पर बदलने की बात कही गई है। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।
इसके साथ ही यातायात के समुचित संचालन के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती करने को कहा गया है। समाचार पत्रों, रेडियो आदि के माध्यम से लोगों को वायु प्रदूषण के बारे में सचेत करने की बात कही गई है। निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने की बात कही गई है। इसके साथ ही सीएनजी या इलेक्ट्रिक बस और मेट्रो सेवाओं को बढ़ाने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें:- CRPF स्कूल विस्फोट जांच में सामने आया सीसीटीवी फुटेज, सफेद टी-शर्ट में देखा गया संदिग्ध, दिल्ली में जारी हाई अलर्ट
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में धुंध की परत छाई रही और एक्यूआई वायु गुणवत्ता सूचकांक इस मौसम में पहली बार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 था, जबकि आनंद विहार सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां एक्यूआई 361 था। शहर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Changes will be implemented in grap ii due to pollution in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा
Jun 20, 2026 | 09:36 PM‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
Jun 20, 2026 | 09:31 PMसरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
Jun 20, 2026 | 09:18 PMराम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Jun 20, 2026 | 09:03 PMHaryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 20, 2026 | 09:03 PMSSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
Jun 20, 2026 | 08:50 PMधर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
Jun 20, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














