- Hindi News »
- India »
- Arvind Kejriwal Gets Setback From Supreme Court In Pm Modi Degree Dispute
पीएम मोदी की डिग्री पर टिप्पणी कर बुरे फंसे अरविंद केजरीवाल, हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका
पीएम मोदी की डिग्री को लेकर अरविंद केजरीवाल को टिप्पणी करना भारी पड़ रहा है। गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
- Written By: Saurabh Pal

अरविंद केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः AAP सुप्रीमो व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री मामले में आप नेता खिलाफ गुजरात विश्वविद्यालय ने मानहानि का केस दायर किया है। इस केस को खारिज करने के लिए अरविंद केजरी वाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन केजरीवाल की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है।
दरअसल नरेंद्र मोदी के डिग्री मामले में गुजरात विश्वविद्यालय ने अदालत में अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। निचली अदालत द्वारा जारी किए गए समन को केजरीवाल ने गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। इसके बाद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। अब दोनों नेताओं को सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में झटका लग चुका है। आपको बता दें कि इस मामले के तहत अब केजरीवाल पर गुजरात में आपराधिक मानहानि का मामला चलाना जारी रहेगा।
मामले में संजय सिंह को पहले ही लग चुका झटका
गौरतलब है कि इस मामले में इससे पहले संजय सिंह को झटका लग चुका है। अप्रैल 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह की याचिका को खारिज किया था। अब केजरीवाल की भी याचिका खारिज हो गई है। दोनों नेताओं द्वारा पीएम मोदी की डिग्री को लेकर की टिप्पणियों के खिलाफ मानहानि का केस गुजरात युनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Jabalpur Cruise Accident: ‘यह अत्यंत पीड़ादायक है’, बरगी डैम हादसे पर PM Modi का भावुक संदेश; मुआवजे का ऐलान
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, यूपी को कई परियोजनाओं की दी सौगात; सीएम योगी और नितिन नबीन भी रहे मौजूद
सिर फोड़े गए, गोलियां चलीं फिर भी..गुजरात चुनाव नतीजों पर AAP नेता का बड़ा बयान, कहा- 400 का आंकड़ा करेंगे पार
केजरीवाल की याचिका इसलिए हुई खारिज
न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एस. वी. एन. भट्टी की पीठ ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की एक अलग पीठ ने पहले ही संजय सिंह की याचिका को खारिज कर दिया था। पीठ ने कहा, “हमें समान दृष्टिकोण अपनाना होगा।”
उच्च न्यायालय की भूमिका
गुजरात उच्च न्यायालय ने 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की याचिका को खारिज कर दिया था। इस याचिका में दोनों नेताओं ने निचली अदालत द्वारा जारी समन को रद्द करने का अनुरोध किया था। न्यायालय ने उनके अनुरोध को अस्वीकार करते हुए यह निर्णय सुनाया। इसके परिणामस्वरूप, दोनों नेताओं के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई जारी रहेगी। अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की ओर से जारी समन के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, लेकिन उनकी पुनरीक्षण याचिकाओं को खारिज कर दिया गया। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Arvind kejriwal gets setback from supreme court in pm modi degree dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Palghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
May 03, 2026 | 09:30 AMNashik Crime News: स्वामी नारायण मंदिर पार्किंग में चोरी, 22 वर्षीय युवक पर कोयता और डंडे से हमला
May 03, 2026 | 09:24 AMTMC कार्यकर्ताओं में झगड़ों की ये है वजह! बंगाल BJP अध्यक्ष का बड़ा खुलासा, पॉलिटिकल मर्डर का बताया जिम्मेदार
May 03, 2026 | 09:24 AMनागपुर के धामनगांव में भीषण आग, खेतों की आग ने लिया विकराल रूप, गांव में मचा हड़कंप; कई घर जलकर राख
May 03, 2026 | 09:22 AMMumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
May 03, 2026 | 09:13 AMMumbai HSC Result 2026: 90.08% छात्र-छात्राएं पास, लड़कियों ने फिर एक बार मारी छलांग
May 03, 2026 | 08:59 AMJyeshtha Month : ज्येष्ठ माह के पहले रविवार को कर लें ये काम, सूर्यदेव छप्पर फाड़ कर देंगे यश-वैभव!
May 03, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














