-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Mps Met Union Minister Manohar Lal Khattar And Presented A Roadmap To Transform Delhi Into A World Class City
भाजपा सांसदों ने मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात, दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का पेश किए रोडमैप
- Written By: मनोज आर्या
बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने नरेला में एक शिक्षा केंद्र और एक विश्वस्तरीय स्टेडियम स्थापित करने पर जोर दिया। वहीं, मनोज तिवारी ने कर्मचारियों और आगंतुकों को लाभ पहुंचाने के लिए सेंट्रल विस्टा तक मेट्रो की मांग की।

मनोहर लाल खट्टर के साथ भाजपा सांसद
नई दिल्ली: दिल्ली के सांसदों ने गुरुवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान बीजेपी के सांसदों ने प्रमुख विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। दिल्ली के सभी सात सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हैं। सांसदों ने इस दौरान राजधानी को विश्वस्तरीय शहर में बदलने के लिए रूपरेखा भी प्रस्तुत की। सांसदों ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार करने नमो भारत कॉरिडोर की शुरुआत और झुग्गीवासियों के लिए आवास परियोजनाओं में तेजी लाने सहित प्रमुख प्रस्तावों पर प्रकाश डाला।
बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने नरेला में एक शिक्षा केंद्र और एक विश्वस्तरीय स्टेडियम स्थापित करने की मांग पर जोर दिया। वहीं, मनोज तिवारी ने हजारों कर्मचारियों और आगंतुकों को लाभ पहुंचाने के लिए सेंट्रल विस्टा के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी की आवश्यकता पर जोर दिया। सांसदों की ओर से इस संबंध में जारी बयान में कहा गया कि हमने हजारों कर्मचारियों और आगंतुकों की सुविधा के लिए सेंट्रल विस्टा को मेट्रो के साथ जोड़ने का अनुरोध किया है।
हाउसिंग स्कीम में तेजी लाने की मांग
इसके अलावा प्रस्तावों में दिल्ली हवाई अड्डा, द्वारका और गुरुग्राम को जोड़ने के साथ-साथ दिल्ली हवाई अड्डे से टर्मिनल-1 तक कनेक्टिविटी बढ़ाना शामिल है। तुगलकाबाद मेट्रो लाइन को कालिंदी कुंज और जैतपुर तक विस्तारित करने का भी सुझाव दिया गया है। बीजेपी सांसद हर्ष मल्होत्रा ने नमो भारत और फास्ट-ट्रैक कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने की वकालत करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं जनता के लिए आवागमन में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगी, जिससे यात्रा सुगम और अधिक सुविधाजनक होगी। कमलजीत सहरावत ने सरकार से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए इन-सीटू हाउसिंग स्कीम में तेजी लाने का आग्रह किया।
सम्बंधित ख़बरें
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी! पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक, देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
प्रदूषण रोकथाम के मुद्दे पर हुई चर्चा
वहीं, रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए इस योजना के तहत और अधिक झुग्गी-झोपड़ियों को शामिल करने का आह्वान किया। सांसदों ने राजधानी में भीड़भाड़ कम करने और बढ़ते प्रदूषण के स्तर को कम करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की और केंद्र सरकार से इन मुद्दों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने दिलशाद गार्डन, शालीमार बाग, पीतमपुरा, गोविंदपुरी और नवजीवन कैंप जैसे क्षेत्रों में जारी परियोजनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया। सांसदों ने इन परियोजनाओं को शहरी जीवन स्तर में सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताया।
Bjp mps met union minister manohar lal khattar and presented a roadmap to transform delhi into a world class city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों की सेहत से खिलवाड़! धारणी के आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग, मची अफरा-तफरी
Jul 26, 2026 | 03:03 PMछतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
Jul 26, 2026 | 02:55 PMपुणे में CNG संकट गहराया: कम गैस प्रेशर से पंपों पर लंबी कतारें, डीलर्स ने बिक्री बंद करने की दी चेतावनी
Jul 26, 2026 | 02:54 PM‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Jul 26, 2026 | 02:47 PMहिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Jul 26, 2026 | 02:46 PMAI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














