- Hindi News »
- Delhi »
- Arvind Kejriwal Funds Misuse Case Hoardings Scam Aap Party Shiv Kumar Saxena
सत्ता जाते ही मुश्किल में केजरीवाल, दिल्ली की कोर्ट ने दी पूर्व CM पर FIR ठोकने की परमिशन
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी पैसों के दुरुपयोग मामले में बीते मंगलवार को FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी

अरविंद केजरीवाल, फोटो - मीडिया गैलरी
नई दिल्ली : एक बड़ी खबर के अनुसार दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी पैसों के दुरुपयोग मामले में बीते मंगलवार को FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने प्रचार के लिए बड़े होर्डिंग लगवाने में जनता के पैसे का भरपूर गलत इस्तेमाल किया।
बीते मंगलवार 13 मार्च को केजरीवाल और दो अन्य नेताओं गुलाब सिंह और नितिका शर्मा पर FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पुलिस से 18 मार्च तक मामले की स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। इस बाबत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने कहा, “इस अदालत की राय है कि आवेदन सीआरपीसी की धारा-156(3) के तहत स्वीकार किए जाने योग्य हैं। तदनुसार, संबंधित थाना प्रभारी (एसएचओ) को दिल्ली संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम, 2007 की धारा-3 और मामले के तथ्यों से प्रतीत होने वाले किसी भी अन्य अपराध के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया जाता है।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
1000 रुपये के वादे पर AAP का यू-टर्न, पंजाब में महिलाओं को लगेगा झटका? जानिए क्या है केजरीवाल-मान का नया प्लान
‘हरियाणा संभल नहीं रहा और पंजाब में विधायक खरीद रहे मुख्यमंत्री’, AAP का नायब सिंह सैनी पर बड़ा हमला
पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP, AAP विधायक के सनसनीखेज आरोप से सियासी पारा हाई! हरियाणा CM ने दिया ऑफर
पंजाब को मिलेगा दलित डिप्टी सीएम! किसे मिलेगा मौका? अरविंद केजरीवाल 2027 चुनाव को लेकर चल रहे बड़ा दांव
जानकारी दें कि, साल 2019 में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि केजरीवाल, मटियाला से आम आदमी पार्टी (आप) के तत्कालीन विधायक गुलाब सिंह और द्वारका ए वार्ड की तत्कालीन पार्षद नितिका शर्मा ने क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर “बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर जानबूझकर जनता के पैसों का दुरुपयोग किया।” इस बाबत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने कहा कि, शिव कुमार सक्सेना नाम के व्यक्ति ने समय और तारीख के साथ ऐसे साक्ष्य पेश किए हैं, जिनसे पता चलता है कि अवैध बैनर पर केजरीवाल और अन्य आरोपियों के नाम के साथ-साथ उनकी तस्वीरें भी प्रकाशित की गई थीं। अदालत ने केजरीवाल के अलावा मटियाला से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक गुलाब सिंह और द्वारका की पूर्व पार्षद नितिका शर्मा के खिलाफ भी “बड़े आकार” के बैनर लगाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।
वहीं अदालत ने पुलिस को होर्डिंग से जुड़ी “बातों का खुलासा करने” का निर्देश दिया, खासकर यह कि होर्डिंग की छपाई कहां हुई और इसे किसने लगाया। अदालत ने सरकारी वकील के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि शिकायत में कुछ लोगों के नाम छूट गए थे। उसने कहा, “शिकायतकर्ता द्वारा नाम लेना या छोड़ना जांच की दिशा निर्धारित नहीं कर सकता।”
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
अदालत ने इस बाबत कहा कि जांच एजेंसी के पास किसी भी व्यक्ति को आरोपी बनाने का पर्याप्त अधिकार है, भले ही उसका नाम शिकायत में न हो। जानकारी दें कि, शिव कुमार सक्सेना ने 2019 में आरोप लगाया था कि केजरीवाल, सिंह और शर्मा ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में विभिन्न जगहों पर बड़े आकार के होर्डिंग लगाकर जानबूझकर जनता के पैसों का दुरुपयोग किया।
Arvind kejriwal funds misuse case hoardings scam aap party shiv kumar saxena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी
Feb 23, 2026 | 05:01 PM‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 23, 2026 | 05:00 PMअमरावती जिला अस्पताल के ICU पर भारी दबाव, 10 महीने में 1387 मरीज भर्ती, संसाधनों की कमी से 245 ने तोड़ा दम
Feb 23, 2026 | 04:59 PMथिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात
Feb 23, 2026 | 04:57 PM‘शरद पवार न होते तो जल उठता महाराष्ट्र’, बजट सत्र में भास्कर जाधव ने अजित पवार के निधन पर जताया बड़ा संशय
Feb 23, 2026 | 04:55 PM326 दिन-दुर्गम इलाका और 7 खूंखार आतंकी! ARMY ने सुनाई ऑपरेशन त्राशी-1 की कहानी, रोमांचित कर देगा सेना का शौर्य
Feb 23, 2026 | 04:51 PMT20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को जीत जरूरी, इंग्लैंड के खिलाफ है बेहद खराब रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














