-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Arvind Kejriwal Defeated In New Delhi Seat 2025 Election Analysis
Delhi Chunav Result: केजरीवाल की हार के पांच बड़े कारण, अपनी ही सीट पर मिली शर्मनाक हार
- Written By: अर्पित शुक्ला
Why AAP Lost: केजरीवाल ने 2013 में पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने उन्हें मात दी है।

दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार
नवभारत डेस्क: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। हालांकि यह हार अप्रत्याशित नहीं थी, क्योंकि चुनावी अभियान के दौरान कई रिपोर्टों में यह संकेत मिल रहा था कि इस बार उनकी स्थिति मजबूत नहीं है।
केजरीवाल ने 2013 में पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2015 और 2020 में भी वह इस सीट से विजयी हुए और तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। लेकिन इस बार भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने उन्हें मात दी है। प्रवेश वर्मा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।
केजरीवाल की हार के 5 कारण
- सत्ता विरोधी लहर
नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर स्पष्ट रूप से देखने को मिली। राष्ट्रपति से लेकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग इस क्षेत्र में मतदाता हैं, और इस बार आम जनता में केजरीवाल सरकार के कामकाज को लेकर असंतोष नजर आया। पानी, बिजली, सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों में नाराजगी थी, जबकि बेरोजगारी भी एक बड़ा मुद्दा बना रहा।
- मजबूत विपक्षी उम्मीदवार
भाजपा ने इस बार प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा, जो कि इस क्षेत्र में प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं। वहीं, कांग्रेस ने शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दिया। एक दशक पहले केजरीवाल ने शीला दीक्षित पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जीत हासिल की थी, लेकिन इतने सालों में वह इन आरोपों को साबित नहीं कर सके। इस कारण संदीप दीक्षित को सहानुभूति मिली और भाजपा को भी इस स्थिति का फायदा हुआ।
- कोर वोटर्स की नाराजगी
वह वर्ग, जो कभी आम आदमी पार्टी का मजबूत समर्थक माना जाता था—जैसे अनुसूचित जाति समुदाय, झुग्गी-झोपड़ी के निवासी और ऑटो चालक—इस बार नाराज दिखाई दिए। रोजगार के मुद्दे पर वाल्मीकि समाज में असंतोष था, झुग्गीवासियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी परेशान कर रही थी, और ऑटो चालकों में भ्रष्टाचार को लेकर रोष था। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल ने भाजपा के लिए समर्थन बढ़ाया।
- भ्रष्टाचार और घोटाले
केजरीवाल, जो राजनीति में ईमानदारी की बात करते आए थे, उनकी सरकार पर विभिन्न घोटालों के आरोप लगे। शराब नीति घोटाले सहित कई मामलों में AAP के नेता जेल गए, और खुद केजरीवाल को भी सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में मतदाताओं ने उनके नेतृत्व को लेकर संदेह प्रकट किया और प्रवेश वर्मा पर भरोसा जताया।
- ‘आम आदमी’ की छवि को नुकसान
केजरीवाल की सबसे बड़ी पहचान एक आम आदमी के नेता के रूप में थी, लेकिन उनके सरकारी आवास के लिए किए गए खर्च ने इस छवि को नुकसान पहुंचाया। उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगे और सीएजी की रिपोर्ट में भी यह मुद्दा सामने आया। कोविड-19 के दौरान जब आम जनता मुश्किलों से जूझ रही थी, तब आलीशान सरकारी बंगले के लिए भारी खर्च करना लोगों को रास नहीं आया।
राजनीति से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Arvind kejriwal defeated in new delhi seat 2025 election analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CMIA की केंद्र से मांग: गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना में शामिल हों संभाजीनगर और ऑरिक, बताया पुरा प्लान
Jul 09, 2026 | 09:37 PMशिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
Jul 09, 2026 | 09:37 PMUP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PMSPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMवीडियो गैलरी

सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM













