- Hindi News »
- Crime »
- Youth Made Fake Plot Of Own Kidnapping Ask 3 Lakh Ransome Of Own Family In Indore
महंगे शौक ने बनाया अपराधी, युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच किया ये कांड
इंदौर में युवक को उसके महंगे शौक ने अपराधी बना डाला। आरोपी युवक कर्ज में डूब चुका था जिस कारण उसने अपने ही अपहरण की साजिश रच परिजनों से 3 लाख फिरौती मांगी। पुलिस ने छानबीन कर आरोपी युवक को 3 साथियों संग गिरफ्तार कर लिया।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

इंदौर में युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रची
भोपाल: आज के आधुनिक युग में युवा महंगे शौक और दिखावे के चक्कर में अपराध करने से भी नहीं चूक रहे हैं। कुछ ऐसा ही किया इंदौर के एक युवक ने। युवक ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए कुछ ऐसा किया जिसका खुलासा होने पर पुलिस भी हैरान रह गई। मामला खुलने पर युवक और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंदौर में अपराध का एक रोचक मामला सामने आया है जिसमें युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर परिवार से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। मामले के खुलासे पर पुलिस ने आरोपी 20 वर्षीय युवक और उसके तीन साथियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अपने महंगे शौक के कारण उधार में डूबे युवक ने कर्ज चुकाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी।
पिता ने दर्ज कराई थे बेटे के अपहरण की रिपोर्ट
बाणगंगा थाने में यश राठौर (20) के पिता आनंद राठौर ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। उसकी रिहाई के लिए तीन लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि यश ने खुद के अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ी थी और इसमें उसके तीन साथी राहुल मेहरा (25), आदर्श चक्रवेदी (22) और धर्मेन्द्र लोधी (35) भी शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
अश्लील फोटो, ब्लैकमेलिंग और सुसाइड, 16 साल की छात्रा ने नांदेड़ में फांसी लगाकर दी जान, 5 लोगों पर FIR दर्ज
‘हमारी तरफ क्या देख रहा है…’ कल्याण में छोटी बहन को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला
‘कुर्ला में ‘महंगा’ पड़ा 10 रुपये का धनिया’, रेट को लेकर हुए विवाद में सब्जी वाले ने ग्राहक को चाकू से रेता!
जालना में बड़ी चोरी की वारदात, जल आपूर्ति पाइपलाइन से लोहे का गर्डर चोरी, सप्लाई पर संकट
कर्ज के कारण कार भी गिरवी रखनी पड़ी थी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि राहुल मेहरा पर शहर के अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यश के अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ने और फिरौती मांगने में मेहरा का अहम रोल था। उन्होंने बताया कि यश पर उसके महंगे शौकों के कारण काफी कर्ज हो गया था जिस कारण उसे अपनी कार तक गिरवी रखनी पड़ी थी।
Bhandara News: चाकू की नोंक पर लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, जवाहरनगर पुलिस की तड़के कारवाई
कर्ज चुकाने लिए रची थी साजिश
कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ी और तीन साथियों की मदद से अपने परिजनों से फिरौती मांगी।” अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यश और उसके तीन साथी शहर के सुपर कॉरिडोर के सर्विस रोड के पास सुनसान जगह पर कार में बैठे मिले और पूछताछ के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि फर्जी अपहरण कांड की जांच की जा रही है।
Youth made fake plot of own kidnapping ask 3 lakh ransome of own family in indore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMरिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ का बड़ा धमाका, प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़े यश!
Feb 26, 2026 | 10:04 PMENG vs NZ Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग! जानें कब, कहां व कैसे देख सकते हैं इंग्लैंड-न्यूजीलैंड महामुकाबला?
Feb 26, 2026 | 10:00 PMजर्मनी से जाना था इंग्लैंड मगर लौटे लखनऊ…केशव मौर्य को UK ने नहीं दिया वीजा, यूपी में बढ़ी सियासी हलचल!
Feb 26, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














