जालना में बड़ी चोरी की वारदात, जल आपूर्ति पाइपलाइन से लोहे का गर्डर चोरी, सप्लाई पर संकट

Jalna Water Pipeline Theft: जालना में मुख्य पानी पाइपलाइन से करीब डेढ़ क्विंटल वजन का 20 फुट लोहे का गर्डर चोरी हो गया। घटना के बाद नया जालना क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है
Major theft in Jalna; iron girder stolen from water supply pipeline, supply crisis
Jalna Water Supply Disruption ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jalna Water Supply Disruption: जालना शहर को पानी उपलब्ध कराने वाली मुख्य पाइप लाइन से जरूरी लोहे का सामान चोरी होने की घटना सामने आई है। इस घटना के कारण नया जालना में पानी की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है।

मामले में मनपा प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मनपा के अनुसार संत गाडगेबाचा जलाशय (घाणेवाड़ी) से जल शुद्धिकरण केंद्र तक जाने वाली मुख्य पानी पाइप लाइन पर यह चोरी हुई है।

डेढ़ क्विंटल का 20 फुट लंबा था लोहे का गर्डर

जानकारी के मुताबिक कन्हैया नगर इलाके में नाले पर बने पुल पर पानी की मुख्य पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए लगाया गया लगभग 20 फुट लंबा लोहे का गर्डर 23 फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरी हुए इस लोहे के गर्डर का वजन लगभग डेढ़ क्विंटल बताया जा रहा है। जिसको अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए है। अधिकारियों के अनुसार गर्डर हटाने के दौरान किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना भी हो सकती थी।

स्थानीय नागरिक हो रहे हैं परेशान

  • यह लोहे का गर्डर सीधे चालू पानी पाइप लाइन के ऊपर लगाया गया था।
  • इसके हट जाने से तकनीकी समस्या पैदा हो गई है, जिससे नया जालना में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है और कुछ क्षेत्री में पानी वितरण व्यवस्था अस्थायी रूप से बाचित हो सकती है।

पुलिस में मामला दर्ज

मनपा के पानी आपूर्ति विभाग ने इस मामले में चंदनझिरा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आंच शुरू कर दी है।

मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस था नगर प्रशासन को जानकारी दे, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com