-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Woman Molested In Nagpur Bus Accused Detained By Police Security Questioned
Nagpur News: पुणे स्वारगेट मामले की नागपुर बस स्टैंड में पुनरावृत्ति, बस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी पुलिस हिरासत में
- Written By: आंचल लोखंडे
एक युवक महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। यह घटनाक्रम रविवार दोपहर गणेशपेठ बस स्टैंड पर घटित हुआ , जहां आरोपी युवक का नाम मंगेश बताया गया है।

पुणे स्वारगेट मामले की नागपुर बस स्टैंड में पुनरावृत्ति। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: क्या सच में सरकार महिला सुरक्षा के संदर्भ में कुछ सख्त कदम उठाएगी? क्या सच में महिलाएं, मासूम बच्चियां निर्भय होकर सांस ले पाएंगी? यह सवाल आज देश की जनता सरकार से पूछ रही है। देश में महिला सुरक्षा की धज्जियां उड़ रही हैं। यहा तक कि अब न आम न खास, एक भी महिला सुरक्षित नहीं है। यह मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ मामले ने साबित कर दिया है। तो वहीं पुणे के स्वारगेट में बस में यौन उत्पीड़न की हालिया घटना के बाद अब इसकी कुछ हद तक पुनरावृत्ति नागपुर में दिख रही है।
अब नागपुर के केंद्रीय बस स्टैंड पर भी एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक युवक महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। यह घटनाक्रम रविवार दोपहर गणेशपेठ बस स्टैंड पर घटित हुआ, जहां आरोपी युवक का नाम मंगेश बताया गया है।
पहले सबूत न मिलने के कारण छोड़ दिया था
मंगेश, जो मनकापुर का निवासी है, एक विकृत मानसिकता वाला व्यक्ति है और उसे अक्सर केंद्रीय बस स्टैंड पर देखा जाता है। वह न केवल महिलाओं को घूरता है, बल्कि उनसे बात करने की कोशिश भी करता है, जिससे महिलाओं में असुरक्षा का माहौल पैदा होता है। मामले की शुरुआत तब हुई जब एक फेरीवाले ने सुरक्षा गार्डों को इसकी सूचना दी। सुरक्षा गार्ड शंकर सोनी ने मंगेश की गतिविधियों पर नजर रखने का फैसला किया। हालांकि, पहले कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण मंगेश को छोड़ दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार
लेकिन जब सुरक्षा गार्ड को रविवार दोपहर फिर से मंगेश दिखाई दिया, तब उन्होंने उसे महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए देखा। शंकर सोनी ने तत्परता दिखाई और अपने मोबाइल फोन से मंगेश का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को सबूत के रूप में उपयोग करते हुए, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मंगेश को मौके पर ही पकड़ लिया गया और गणेशपेठ पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और जांच जारी है।
महिलाओं की सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में
इस घटना ने महाराष्ट्र सरकार की बसों में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को फिर से उजागर किया है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण, ऐसे विकृत मानसिकता वाले लोग सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाते हैं, जिससे महिला यात्रियों के लिए असुरक्षित माहौल बनता है। नागपुर में इस तरह की घटनाएं स्पष्ट रूप से यह दर्शाती हैं कि महिलाएं सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षित नहीं हैं। यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।
Woman molested in nagpur bus accused detained by police security questioned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














