- Hindi News »
- Crime »
- Woman Gang Raped In Moving Train In Panipat
चलती ट्रेन में महिला से गैंगरेप के बाद ट्रैक पर फेंका, पीड़िता का पैर कटा
हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पानीपत में एक महिला के साथ चलती ट्रेन में गैंगरेप कर आरोपियों ने उसे मरने के लिए ट्रैक पर फेंक दिया। हालांकि महिला बच निकली।
- Written By: Saurabh Pal

प्रतीकात्मक तस्वीर( फोटो-सोशल मीडिया)
पानीपतः हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती ट्रेन में एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। उसके बाद आरोपियों ने सोनीपत ले जाकर रेलवे ट्रैक पर उसे मरने के लिए फेंक दिया, लेकिन महिला बच निकली। हालांकि जब वह ट्रैक से भागने लगी तो ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से उसका पैर कट गया।
सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस पीड़िता को सोनीपत के नागरिक अस्पताल ले गई। वहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पीड़िता के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के रोहतक पहुंचने के बाद खुलासा हुआ कि महिला का गैंगरेप हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला घर से गायब थी और पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
SIT कर रही मामले की जांच
सम्बंधित ख़बरें
गुरुग्राम में लिव इन पार्टनर से हैवानियत, प्रेमी ने प्राइवेट पार्ट जलाया, युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही
भरोसे का कत्ल! रिश्तेदार के पड़ोसी ने 7 साल की बच्ची को बनाया शिकार, मां के ऑफिस जाते ही की हैवानियत
ओडिशा के पांच टीचर्स ने किया गुरु-शिष्य का रिश्ता कलंकित, सातवीं की छात्रा के साथ की हैवानियत
अहिल्यानगर में मचा हड़कंप, शरद गुट के जिला अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, नौकरी का दिया था झांसा!
इस हैवानिय भरी घटना के बाद पुलिस हरकत में आई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। वहीं पुलिस एक टीम सोनीपत भी पहुंची है, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की तीन टीमें जांच में जुटी हैं। वहीं आज पानीपत एसपी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
पानीपत से सोनीपत तक फैली पुलिस
पानीपत से लेकर सोनीपत तक जांच टीमें फैली हैं, दुकानदारों व स्थानी लोगों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं कोई सुराग मिल जाए। इसके अलावा रेलवे ट्रैक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है। वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला की रोने की आवाज सुनी थी। जब वह रेलवे ट्रैक के पास गया तो महिला की हालत देखकर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
बिहार में महिलाओं के लिए खुशखबरी, नौकरी में 35% का आरक्षण, CM नीतीश ने किया ऐलान
घर से लापता थी महिला
परिजनों के मुताबिक 35 वर्षीय महिला 23 जून को घर से गायब हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो महिला के पति ने 26 जून को किला थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं पीजीआई में महिला ने बताया कि 24 जून की रात वह पानीपत स्टेशन पर थी। दो-तीन युवक उसे मालगोदाम के पास से गए और ट्रेन के डिब्बे में गैंगरेप किया। फिर उसे ट्रेन में सोनीपत ले गए। सोनीपत स्टेशन पर पहुंचते ही धक्का दे दिया।
मानसिक स्थिति महिला की खराब
इसके आगे पीड़िता ने बताया कि ट्रैक पार करते समय उसका पैर फंस गया, इसी बीच ट्रेन आ गई और उसका पैर कट गया। इस वारदात के बाद महिला को गहरा सदमा लगा है। पुलिस उसे मानसिक रूप से बीमार बता रही है। चूंकि महिला बार-बार बयान बदल रही है।
Woman gang raped in moving train in panipat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुरुग्राम में लिव इन पार्टनर से हैवानियत, प्रेमी ने प्राइवेट पार्ट जलाया, युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही
Feb 22, 2026 | 04:09 PMप्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात
Feb 22, 2026 | 04:08 PMलिफ्ट में फंसी बच्चियों का रेस्क्यू ऑपरेशन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हाहाकार
Feb 22, 2026 | 04:07 PMAllu Arjun Best Actor: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, ‘पुष्पा 2’ रही अवॉर्ड नाइट की सबसे बड़ी विनर
Feb 22, 2026 | 03:57 PMचेन्नई के समुद्र में महाराष्ट्र के छात्रों के साथ बड़ा हादसा! 1 की मौत, 1 लापता; CM फडणवीस ने संभाला मोर्चा
Feb 22, 2026 | 03:55 PMअहिल्यानगर के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, विखे पाटिल की मौजूदगी में विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न
Feb 22, 2026 | 03:52 PMअमिताभ बच्चन-कमल हासन आए फिर साथ, ‘कल्कि 2898 AD’ सीक्वल की शूटिंग शुरू, इस शहर में लगा भव्य सेट
Feb 22, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













