गुरुग्राम में लिव इन पार्टनर से हैवानियत, प्रेमी ने प्राइवेट पार्ट जलाया, युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही

Gurugram Crime News : गुरुग्राम में 19 वर्षीय छात्रा को उसके लिव इन पार्टनर ने पहले पीटा और प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर से जला दिया। इस हमले में आरोपी ने युवती का वीडियो बनाया। पीड़ित अस्पताल में है।
gurugram-crime-news-man-tortures-live-in-partner-tripura-woman-hospitalized
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Gurugram Tripura Girl Torture By Live In Partner : साइबर सिटी के पॉश इलाके सेक्टर 69 से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। पुलिसिया जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे रूह कंपा देने वाले हैं। आरोपी प्रेमी शिवम ने न केवल अपनी पार्टनर के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर जला दिया। इस पूरी हैवानियत के दौरान आरोपी मोबाइल से वीडियो भी बनाता रहा।

पीड़िता मूल रूप से उत्तरी त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम की जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही है। वह सेक्टर 69 स्थित 'ग्रेट पीजी' में दिल्ली निवासी अपने प्रेमी शिवम (19) के साथ लिव-इन में रह रही थी। 18 फरवरी की रात जब शिवम उस पर जुल्म कर रहा था, तब युवती ने किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर त्रिपुरा में अपनी मां को फोन किया। घबराई हुई मां ने तुरंत गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी।

हैवानियत के निशान : चेहरा नीला, हड्डियां टूटीं

जब पुलिस पीजी पहुंची, तो नजारा खौफनाक था। युवती अधमरी हालत में मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसका चेहरा डंडों की मार से नीला पड़ चुका था और आंखें सूज गई थीं। आरोपी ने उसके हाथ मरोड़ दिए थे और पैरों पर भी गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने उसे तुरंत रेस्क्यू कर पहले स्थानीय अस्पताल और फिर गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग (एम्स) अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

शक ने बनाया हत्यारा, शादी की चल रही थी बात

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शिवम और पीड़िता की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी। दोनों के परिवार आपस में शादी की बात भी कर रहे थे। लेकिन शिवम युवती के चरित्र पर शक करता था। इसी सनक में उसने युवती को बंधक बनाकर टॉर्चर किया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था और विरोध करने पर उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से सबूत जुटाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com