- Hindi News »
- Crime »
- Woman Forces Husband To Sell Kidney At Rs 10 Lakh Elopes With Money And Lover
बेवफाई की हद! पहले 10 लाख में महिला बेंचवाई पति की किडनी, फिर पैसे लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार
पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति के साथ ब्वॉयफ्रेंड के लिए बड़ा धोखा किया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपने पति को किडनी बेंचने के लिए तैयार किया।
- Written By: Saurabh Pal

प्रेमी के साथ महिला फरार (फोटो- सोशल मीडिया)
कोलकाताः पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति के साथ ब्वॉयफ्रेंड के लिए बड़ा धोखा किया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपने पति को किडनी बेंचने के लिए तैयार किया। इसके बाद 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति के परिवार ने इसको लेकर सांकराइल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से पति पर किडनी बेचने का दबाव बना रही थी। महिला पति से कहती थी कि इससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी और बेटी को किसी अच्छे स्कूल में पढ़ा सकते हैं।
पत्नी की बातों में आकर पति ने किडनी बेचने का फैसला किया। महिला ने एक खरीदार से 10 लाख रुपये में सौदा तय किया और पति का पिछले महीने ऑपरेशन हुआ। इसके बाद महिला ने अपने पति को घर में रहने और आराम करने को कहा, ताकि वह जल्दी स्वस्थ हो सके। हालांकि महिला की प्लानिंग कुछ और थी। कुछ दिन बाद अचानक वह घर से गायब हो गई। जब पति ने घर की तलाशी ली, तो पाया कि अलमारी से 10 लाख रुपये नकद और कुछ अन्य पैसे भी गायब थे।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबार पर छापेमारी
भंडारा में साइड मांगने पर युवक का अपहरण कर लाठियों से पीटा, चार लोगों पर मामला दर्ज
अमरावती में फर्जी कामगार अधिकारी बनकर ठगी, कार चालक से मजदूरी हड़पी
अहिल्यानगर में पाइपलाइन रोड पर गैंग का आतंक, युवक पर हमला कर हवा में फायरिंग, इलाके में दहशत
इसके बाद पति ने महिला को खोजबीन शुरू की तो पता चला की वह कोलकाता के बैरकपुर इलाके में एक व्यक्ति के साथ रह रही है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वह पिछले एक साल से फेसबुक पर मिले प्रेमी के साथ संबंध में थी और उसी के साथ भाग गई। परिवार के पहुंचने पर पत्नी ने मिलने से भी इनकार कर दिया। जब पति, उसकी मां और बेटी उस घर में पहुंचे जहां महिला रह रही थी, तो उसने बाहर आने से इनकार कर दिया।
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
वहीं महिला के प्रेमी ने कहा कि वह उससे तालाक लेगी। इतना ही नहीं उसने महिला के पति व परिजनों पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके 10 रुपये को लेकर महिला ने कहा कि उसने केवल अपने बचत के पैसे लिए थे। उसने सभी आरोपों को खारिज कर दिया।
Woman forces husband to sell kidney at rs 10 lakh elopes with money and lover
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
May 26, 2026 | 01:32 PMजापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
May 26, 2026 | 01:29 PMओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM














