-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Two Pickup Vans Laden With Banned Meat Seized In Ranchi Police Arrested 4 Accused
रांची: प्रतिबंधित मांस लदी दो पिकअप वैन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: पूजा सिंह
Crime news: रांची में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गोवंशीय मांस की बड़ी खेप से लदे दो पिकअप वाहनों से जब्त किया है।

चार आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य सोशल मीडिया)
Four Arrested With Banned Meat : रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित गोवंशीय मांस की बड़ी खेप से लदे दो पिकअप वाहनों से जब्त किया है। इन वाहनों पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त मांस पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था। पुलिस ने इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के दलादली की ओर से दो पिकअप वाहन तेज गति से खरसीदाग की ओर आ रहे हैं। इनमें गोवंशीय मांस लोड कर कोलकाता भेजा जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और मुख्यालय प्रथम डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
घेराबंदी कर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि, रिंग रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान दोनों पिकअप वाहन दिखे। पुलिस को देख चालक और सवार लोग वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चार लोगों को दबोच लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए वाहन में मुर्गी दाना और मछली चारा होने का दावा किया, लेकिन संदेह होने पर जब जांच की गई तो तिरपाल के नीचे प्रतिबंधित गोवंशीय मांस बरामद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
ये भी पढ़ें : नोएडा: अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, हरियाणा और नोएडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
बिहार से मांस लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि वे बिहार के रोहतास जिले से मांस लोड कर पश्चिम बंगाल के बारासात, कोलकाता ले जा रहे थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बीते कुछ महीनों से फर्जी कागजात का सहारा लेकर लगातार प्रतिबंधित मांस की तस्करी की जा रही है। गिरफ्तार लोगों की पहचान शमशेर आलम गाजी (वाहन मालिक सह चालक), एनामुल हक, सटू विश्वास और राजू गाजी के रूप में हुई है। ये सभी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के निवासी हैं। मामले में खरसीदाग ओपी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Two pickup vans laden with banned meat seized in ranchi police arrested 4 accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














