- Hindi News »
- Crime »
- Raja Raghuwanshi Murder Sonam Raj Custody Update 13 Day Judicial Custody
राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी राज और सोनम को कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस ने नहीं बढ़वाया रिमांड
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग कोर्ट ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस ने इस बार रिमांड की कोई मांग नहीं की थी।
- Written By: सौरभ शर्मा

सोनम और राज 13 दिन की न्यायिक हिरासत में (फोटो- सोशल मीडिया)
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ सामने आया है। शनिवार, 21 जून को शिलांग की जिला सत्र अदालत ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस की रिमांड नहीं ली गई, जिससे माना जा रहा है कि जांच टीम को पर्याप्त सुराग मिल चुके हैं। इस बीच, एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने इस साजिश की गहराई को और उजागर कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विशेष जांच दल (SIT) ने दोनों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। सहायक लोक अभियोजक तुषार चंदा ने जानकारी दी कि पुलिस ने अदालत में दोनों को पेश किया और न्यायिक हिरासत की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इससे पहले दोनों आरोपी कई दिन तक पुलिस रिमांड पर थे, जहां उनसे हत्या की साजिश और हत्या के बाद की गतिविधियों को लेकर पूछताछ हुई।
कफन लेकर पहुंचा आरोपी, मोबाइल कॉल ने खोली पोल
एक CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें साफ देखा गया कि 4 जून को राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार के दिन राज कुशवाहा, सोनम के पिता देवी सिंह के साथ राजा के घर पहुंचता है। वह अपने हाथ में राजा के अंतिम संस्कार के लिए कफन लेकर आया था और उसे परिजनों को सौंपता है। इस घटना ने न सिर्फ परिजनों को हैरान किया, बल्कि पुलिस को भी चौका दिया, क्योंकि यह दिखाता है कि आरोपी न केवल हत्या के बाद भी सक्रिय था, बल्कि परिजनों के सामने खुद को सहानुभूतिपूर्ण दिखाने की कोशिश कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbra में फायरिंग से सनसनी: छेड़छाड़ के विवाद में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
डोंबिवली में पुजारी की शर्मनाक हरकत: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
युगांडा के नर्सरी स्कूल में कत्लेआम, अभिभावक बनकर घुसे हमलावर ने 4 मासूमों को चाकू से गोदा; मचा हड़कंप
जैसे ही राज ने कफन सौंपा, उसी समय उसके फोन पर एक कॉल आया, जिसके बाद वह एकांत में जाकर किसी से बात करता नजर आया। पुलिस को आशंका है कि यह कॉल सोनम रघुवंशी का था, जो उस समय इंदौर में ही छिपी हुई थी। माना जा रहा है कि सोनम अंतिम संस्कार की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और राज को हर पल की अपडेट दे रही थी।
यह भी पढ़ें: सिंधु जल विवाद पर उमर अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल, BJP नेता का तीखा हमला; बोले- देश को तोड़ने वाली सोच
हत्या की योजना, भूमिका और रिश्तों पर उठ रहे गंभीर सवाल
राजा रघुवंशी मर्डर केस की तह में जाते हुए जांच एजेंसियों को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। सोनम और राज के बीच लंबे समय से संबंध थे, और पुलिस को शक है कि इसी रिश्ते के चलते राजा की हत्या की साजिश रची गई। राजा का शव 3 जून को मेघालय के जंगल में मिला था। इस मामले में सोनम, राज और अन्य कुछ लोगों की भूमिका को लेकर भी SIT की जांच जारी है।
Raja raghuwanshi murder sonam raj custody update 13 day judicial custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ के कैफे में दिव्यांग वेटर्स को देख विदेशी टूरिस्ट हुआ भावुक, कहा- “यही वजह है कि मुझे भारत पसंद है”
Apr 03, 2026 | 11:15 AMBaramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
Apr 03, 2026 | 11:13 AMUAE का कंगाल पाकिस्तान को अल्टीमेटम, 17 अप्रैल तक लौटाना होगा 2 बिलियन डॉलर का कर्ज, नहीं तो…
Apr 03, 2026 | 11:08 AMनवभारत विशेष: आखिर महाराष्ट्र सरकार को झुकना पड़ा, किसानों की कर्जमाफी उपकार या लूट की वापसी!
Apr 03, 2026 | 11:07 AMधुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 15वें दिन की कमाई में हल्की गिरावट, फिर भी पकड़ रही मजबूत
Apr 03, 2026 | 11:03 AMMumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
Apr 03, 2026 | 10:53 AMचंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 10:52 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














