फाइल फोटो- बैंक लूट
Bank Loot in Gurugram: राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दिनदहाड़े डकैती हो गई। शनिवार शाम को मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर करोड़ों की लूट की है, जिसमें साढ़े 9 लाख रूपये नकद है। इसके अलावा सोना है। बैंक से जाते समय बदमाशों ने कर्मचारियों और गार्डों पर हमला किया। घटना सामने आते ही शाम को ठसाठस भीड़े से भरे गुरुग्राम हड़ंकप मच गया। सूचना के बाद सेक्टर-5 की थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर में नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी।
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरे ऑडिटर बनकर अंदर आए थे। स्टाफ ने पुलिस को बताया कि 150 पैकेट सोना लूट गए। वारदात के समय 18 से 20 करोड़ का सोना था, आकलन किया जा रहा है कि कितने का सोना बदमाश ले गए हैं।
घटना सेक्टर 5 थाना क्षेत्र के शीतला माता रोड पर पेट्रोल टंकी के सामने की है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 5.30 बजे बैंक में 5 बदमाश ऑडिटर बनकर अंदर घुसे। पहले तीन अंदर आए और कहा कि ऑडिट करने आए हैं। हमारी नई ज्वाइनिंग है। उन्होंने आईकार्ड भी दिखाए। जिन्हें पंच करने के लिए कहा गया। इसके बाद कर्मचारियों ने उनको चाय भी पिलाई। कुछ समय बाद तीनों सिगरेट पीने के बहाने नीचे गए और दो अन्य साथियों के साथ दोबारा अंदर आए। इसके बाद बातचीत करते हुए सहायक मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के साल लॉकर रूप में चले गए।
शाखा कर्मचारियों के अनुसार लॉकर रूम के अंदर घुसते ही लुटेरों ने गन निकाल ली और लूट-पाट शुरू कर दी। तीन अंदर बैंक को लूट रहे थे, दो अन्य बाहर रखवाली कर रहे थे। इसके बाद बदमाश हाथों में बैग लेकर निकले, जिसमें करीब 150 पैकेट सोना और करीब साढ़े नौ लाख रूपये कैश था। जब गार्ड ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे भी काबू कर लिया। डराने के लिए गार्ड व अन्य कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इससे बैंक में मौजूद सभी शांत हो गए। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: B.Tech छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
घटना स्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शाम 6 बजे 4-5 लोग बैंक में हथियारों के साथ घुसे थे। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को धमकार कर कैश और सोना लूट लिया। हालांकि कितना कैश और कितनी ज्वेलरी गायब है इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि CCTV कैमरे की जांच की जा रही है। बदमाशों ने दो कर्मचारियों को बंदूक के बट से मारकर घायल कर दिया है।