- Hindi News »
- Crime »
- Gangster Salman Found Hanging In Jail After Leaving Bawana Gang Lawrance Bishnoi
बवाना का साथ छोड़ा..तो लॉरेंस बिश्नोई भी नहीं बचा सका, जेल के अंदर फंदे से झूलता मिला गैंगस्टर सलमान
Gangster Salman Tyagi: गैंगस्टर सलमान त्यागी का शव मंडोली जेल फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि सलमान त्यागी ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई और वजह है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सलमान त्यागी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Salman Tyagi: दिल्ली के एक बड़े गैंगस्टर सलमान त्यागी ने मंडोली जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सलमान की लाश सेल में चादर से लटकी मिली। वह पश्चिमी दिल्ली का एक बड़ा गैंगस्टर था और नीरज बवाना से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, सभी के लिए काम कर चुका था। मकोका मामले में बंद सलमान त्यागी पर डकैती और हत्या जैसे दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज थे।
यह घटना दिल्ली की जेल नंबर 15 में हुई जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि सलमान त्यागी ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई और वजह है। सलमान त्यागी पर हत्या, डकैती और फिरौती के कई मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) का भी एक मामला चल रहा था।
बवाना के लिए काम करता था सलमान
सलमान त्यागी कभी नीरज बवाना गिरोह के लिए काम करता था। बाद में वह लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त बन गया। पिछले साल जेल में रहते हुए सलमान ने 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए पश्चिमी दिल्ली के दो व्यापारियों पर फायरिंग की थी। उसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में शामिल होने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
DMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक कट मारने पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी दर्शन गिरफ्तार
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
घटना के बाद, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दीपांशु और मोइनुद्दीन नाम के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने सलमान त्यागी के इशारे पर राजौरी गार्डन के दो व्यापारियों को गोली मारी थी। सलमान त्यागी दिल्ली-एनसीआर के बड़े गैंगस्टर नीरज बवाना के गैंग में था।
लॉरेंस गैंग में एंट्री के लिए करवाई हत्या
जब उसने देखा कि लॉरेंस बिश्नोई का दबदबा बढ़ रहा है, तो उसने उसके गैंग में शामिल होने का फैसला किया। उसने लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी को खुश करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। उसने शूटरों से कहा था कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें लॉरेंस के गैंग में एंट्री मिल जाएगी।
फिल्मी शौक वाला असली ‘खलनायक’
मकोका मामले में दोषी करार दिया जा चुका सलमान जुर्म की दुनिया में ‘खलनायक’ तो था ही साथ ही उसके शौक भी पूरी तरह फिल्मी थे। उसने सिर्फ नाम सलमान नहीं रख रखा था साथ में हेयरस्टाइल भी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘तेरे नाम’ जैसा था। आंखों तक लटकते लंबे बालों वाले सलमान त्यागी ने ‘राधे भाई’ वाले पोज में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें अपलोड की थीं।
एक तरफ सलमान त्यागी ज़रायम की दुनिया में बड़ा नाम कमाना चाहता था, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लाइक्स का भी दीवाना था। उसने यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक कई अकाउंट बनाए थे और अक्सर उन पर वीडियो अपलोड करता था।
यह भी पढ़ें: बिहार की राजधानी पटना से आया एक सनसनीखेज मामला, दो नाबालिग बच्चे हुए मौत के शिकार
जेल जाने के बाद भी जब वह सलाखों के पीछे से कोर्ट के लिए और कोर्ट से वापस निकलता था तब अपने साथियों से रील बनवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। सलमान के यूट्यूब और इंस्टाग्राम हैंडल देखकर पता चलता है कि उसकी फिल्मों में कितनी दिलचस्पी थी।
Gangster salman found hanging in jail after leaving bawana gang lawrance bishnoi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
May 17, 2026 | 06:46 PMकहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMकान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














