मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: शहर में फिर एक शर्मनाक घटना सामने आई जिसमें प्रेम के जाल में फंसाकर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और उसकी छोटी बेटी के साथ पहले यौन शोषण किया। इसके बाद वहशी आरोपी ने अपने मोबाइल फोन पर दोनों मां-बेटी की आपत्तिजनक वीडियो निकाल दी। इसके बाद आरोपी ने दोनों की आपत्तिजनक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर वह फरार हो गया।
यह चौंकाने वाली घटना जरीपटका पुलिस स्टेशन के थाना क्षेत्र में सामने आई। इस मामले में पुलिस ने 42 वर्षीय प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने उसका नाम बताने से इनकार कर दिया क्योंकि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ड्राइवर है। पीड़िता अपनी दो बेटियों के साथ जरीपटका इलाके में रहती है। पीड़िता की आरोपी से मुलाकात करीब 10 साल पहले हुई थी। आरोपी ने पीड़ित महिला को प्रेम जाल में फंसाया और उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इस बीच उसने महिला की 20 वर्षीय बेटी को भी प्रेम के जाल में फंसा लिया और उसके साथ यौन शोषण करने लगा। उसने दोनों के साथ की गई हरकतों का अपने मोबाइल फोन पर वीडियो भी बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों का यौन शोषण करता रहा।
इस बीच, आरोपी ने पीड़ितों के इन आपत्तिजनक वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला की छोटी बेटी को यह वीडियो दिखाई दिया। उसने अपनी माँ और बहन को इस बारे में बताया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसके बाद महिला ने जरीपटका पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।