- Hindi News »
- Crime »
- Beating On Complaint Of Molestation Of A Girl Student In School
स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़; शिकायत लेकर गए पिता को प्रिंसिपल ने पीटा…जबड़ा फटा
Saharnpur News: यूपी के सहारनपुर में बेटी से स्कूल में छेड़छाड़ की शिकायत लेकर गए पिता के साथ प्रिंसिपल ने मारपीट की। छात्रा के पिता का जबड़ा फट गया है।
- Written By: Saurabh Pal

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
UP Crime News: सहारनपुर में स्कूल के अंदर बेटी से छेड़छाड़ की प्रिंसिपल से शिकायत करना पिता को भारी पड़ गया। गंगोह पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के पिता ने जब मामले की शिकायत प्रिंसिपल के पास लेकर पहुंचे तो मामला बिगड़ गया। स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता की कमरे में बंद कर लात घूसों से पिटाई करवा दी।
इस मारपीट में छात्रा के पिता का जबड़ा फट गया। मौके पर मौजूद पत्नी और बेटी ने जब प्रिंसिपल को पकड़ा तो उनसे भी अभद्रता की। वहीं इस मामले पर प्रिंसिपल का कहना है कि आरोपी छात्र को स्कूल से निकाल दिया गया है। हमने छात्रा के परिजनों को गलत व्यवहार की जानकारी दी थी।
प्रिंसिपल का कहना है कि इसी मामले को लेकर 4-5 लोग आए और मारपीट करने लगे। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं प्रिंसिपल की पत्नी का कहना है छात्रा के घरवालों ने स्कूल में मेरे पति पर हमला कर दिया। मैंने बचाने की कोशिश की तो मेरे कपड़े फाड़ दिए।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Crime: चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मारा, फिर रची एक्सीडेंट की झूठी कहानी
नांदेड़ में कानून-व्यवस्था चरमराई, 3 दिन में 5 हत्याएं, हेमंत पाटिल ने उठाई पुलिस आयुक्तालय की मांग
Buldhana: रिटायरमेंट से पहले शिक्षक ने 9 साल की छात्रा से की दरिंदगी; ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पीटा
धुले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर फिल्मी अंदाज में आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा
शिकायत पर भड़ गए प्रिंसिपल
छात्रा के पिता ने बताया कि मेरी बेटी कक्षा-8 में पढ़ती है। एक लड़का उसे परेशान करता है। बेटी ने स्कूल के शिक्षकों से कई बार शिकायत की, लेकिन शिक्षकों ने मामले पर ध्यान नहीं दिया। फिर बेटी ने मुझे बताया तो मैं पत्नी और बेटे के साथ स्कूल पहुंचा। मैंने मामले की शिकायत की। इस दौरान वे मेरी बात सुनने के बजाय उलझ गए, तेज आवाज में अभद्रता करने लगे।
स्कूल में प्रिंसिपल ने गुंडे बुलवाएः छात्रा
इसके बाद बाहर से कुछ लोगों को बुला लिए। उन लोगों ने मेरे परिवार के सामने मेरी पिटाई की बेटा घटना का वीडियो बनाने लगा तो उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसी बीच मेरी पत्नी और बेटी मुझे बचाने के लिए प्रिंसिपल को पकड़ा तो स्कूल के स्टाफ और बाहर से आए लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता की। वहीं घायल छात्रा के पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छात्रा ने बताया कि मेरे पिता स्कूल में शिकायत करने आए थे। लंबे समय से वह मानसिक रूप से परेशान है। वह डर गई है, स्कूल भी नहीं आना चाहती है। पिता ने जब प्रिंसिपल से कार्रवाई की मांग की तो वह भड़क गए और थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बाहर से गुंडे बुलवा कर पिता को पिटवाया।
ये भी पढ़ें-लेटर बम फूटते ही KCR बेदम! बेटी के कविता को किया पार्टी से बाहर, BJP ने कर दिया खेला?
प्रिंसिपल की पत्नी बोली- मेरे साथ अभद्रता की
प्रिंसिपल ने बताया कि 29 अगस्त को लड़के और लड़की के गलत व्यवहार की जानकारी मिली थी। दोनों से पूछताछ की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद छात्र को स्कूल से निकाल दिया। साथ ही लड़की के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी गई। इसी पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया और गाली गलौज की। वहीं प्रिसिपल की पत्नी का कहना है कि मेरे पति पर छात्रा के परिजनों ने हमला किया। मैंने बचाव किया तो मेरे साथ अभद्रता की। मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी।
Beating on complaint of molestation of a girl student in school
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026: वृषभ और कर्क राशि वालों को मिलेगा अटका हुआ धन, जानें अपनी राशि का हाल!
Apr 09, 2026 | 05:00 AMघंटों मोबाइल चलाकर हो रहे परेशान? Doomscrolling की लत छोड़ने के लिए ये 5 ऐप्स कर देंगे कमाल
Apr 09, 2026 | 03:21 AMIPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM














