-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Akali Dal Councillor Shot By Bikers In Amritsar
अमृतसर में अकाली दल पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए थे दो हमलावर
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
अमृतसर में बाइकसवार दो बदमाशों ने अकाली दल पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अकाली दल पार्षद की अमृतसर में गोली मारकर हत्या
अमृतसर: अमृतसर में रविवार को बड़ी वारदात हो गई। यहां सरेआम अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक पर सवार दो बदमाश आए और सरेराह उन पर तीन से चार गोलियां बरसाईं और फरार हो गए। खून से लतपथ पार्षद को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अकाली दल पार्षद हरजिंदर सिंह रविवार को किसी काम से गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे। वह दोस्तों के साथ खड़े थे कि बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और पार्षद को तीन से चार गोलियां मारीं और फरार हो गए। हरजिंदर सिंह अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र से पार्षद थे। वारदात के बाद आरोपी हवाई फायर करते हुए भाग गए।
सीसीटीवी फुटेज से हुई हमलावरों की पहचान
हरजिंदर सिंह अमृतसर के जंडियाला गुरु वार्ड नंबर 2 से पार्षद थे। बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ गुरुद्वारा साहिब के पास खड़े थे। इस बाइक पर सवार दो लोग आए और बेतहाशा हरजिंदर पर फायरिंग कर भाग गए। पार्षद को तीन गोलियां लगीं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की पहचान कर ली गई है। बाइक का नंबर भी फुटेज में पता चल गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के भांडुप में BEST बस का भीषण हादसा: रिवर्स करते समय पेड़ और बस के बीच कुचला पैदल यात्री, हालत गंभीर
दादर स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV में सामने आया दूसरा पहलू; जांच में जुटी रेलवे पुलिस
कल्याण अस्पताल कांड: महिला डॉक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं, शिंदे करेंगे कार्रवाई, भरतशेठ गोगावले का बड़ा बयान
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
हरजिंदर के घर पर चली थी गोलियां
पार्षद हरजिंदर सिंह को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं। कहा जा रहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ हरजिंदर की ओर से कई बार शिकायत पर बड़ी कार्रवाइयां की गई थीं। नशा तस्कर कई बार उन्हें हत्या करने की धमकी भी दे चुके थे। इस बारे में पुलिस को जानकारी भी दी गई थी। कुछ दिन पहले 12 और 13 मई की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने हरजिंदर के घर पर गोलियां चलाई थीं। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है।
हाईवे पर अश्लील हरकत करने वाले BJP नेता गिरफ्तार: जानें मामले की पूरी कहानी
शिरोमणि अकाली दल नेता ने उठाए सवाल
हरजिंदर सिंह की हत्या पर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया है। उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था बदतर हो गई है। श्री अमृतसर साहिब जिले के जंडियाला गुरु से शिरोमणि अकाली दल के मौजूदा पार्षद हरजिंदर सिंह को सरेआम गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। पहले भी उन्हें धमकियां मिलीं थीं लेकिन पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की।
Akali dal councillor shot by bikers in amritsar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Jul 08, 2026 | 04:07 PMAI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Jul 08, 2026 | 04:07 PMWild Flowering Dating Trend: बिना जल्दबाजी रिश्ते निभाने का नया तरीका, जानें क्या है यह ट्रेंड
Jul 08, 2026 | 04:03 PMफिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
Jul 08, 2026 | 04:01 PMसोनम वांगचुक की हालत बिगड़ी, 7 किलो से अधिक घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन में सामने आई स्थिति
Jul 08, 2026 | 04:01 PMWadha News: सिंदी रेलवे में प्री-प्राइमरी स्कूलों का उद्घाटन, भार्गव बोले- कम खर्च में बेहतर शिक्षा जरूरी
Jul 08, 2026 | 03:58 PMताश के पत्तों की तरह ढही 3 मंजिला इमारत, भारी मलबे में दबी कई जिंदगियां; पुणे में फिर बरसी आसमानी आफत!
Jul 08, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














