- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Raipur Babylon Tower Fire Incident 47 People Rescued After 90 Minute Operation
रायपुर का बेबीलोन टावर आधी रात को धुआं-धुआं, 7 मंजिला इमारत में भड़की आग; 90 मिनट चला तांडव
- Written By: सौरभ शर्मा
Chhattisgarh की राजधानी रायपुर के 7 मंजिला बेबीलोन टावर में मंगलवार की रात में बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग में अचानक से आग भड़की और देखते ही देखते पूरी इमारत धुआं-धुआं हो गई।

रायपुर के बेबीलोन टावर में भड़की आग (फोटो- सोशल मीडिया)
Raipur Fire News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यस्त तेलीबांधा इलाके में स्थित बेबीलोन टावर में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया। बिल्डिंग के तीसरे माले में अचानक भड़की आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। देखते ही देखते धुएं का गुबार पूरी इमारत में फैल गया, जिससे वहां मौजूद 47 लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
यह हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ जब बेबीलोन टावर के बी विंग में आग की लपटें देखी गईं। आग लगने के बाद घना धुआं तेजी से फैलने लगा, जिससे ऊपर के मंजिलों पर स्थित दफ्तरों और रेस्टोरेंट में मौजूद लोग फंस गए। बिल्डिंग पूरी तरह से शीशे से ढकी होने के कारण धुआं बाहर नहीं निकल पा रहा था, जिससे बचाव कार्य में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। धुएं को निकालने के लिए बचाव दल को इमारत के कुछ शीशे भी तोड़ने पड़े।
डेढ़ घंटे का नाटकीय बचाव अभियान
आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें फौरन मौके पर पहुंच गईं। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम कुमार चौबे खुद रेस्क्यू टीम के साथ टावर के अंदर गए। बचाव दल ने सबसे पहले टॉप फ्लोर पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की। आग और धुएं के कारण लोग काफी घबराए हुए थे और कुछ को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। टीम ने लोगों को हिम्मत बंधाई और उन्हें सुरक्षित छत पर पहुंचाया, जहां से उन्हें बाहर निकाला गया।
सम्बंधित ख़बरें
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
New York Shipyard Fire: न्यूयॉर्क शिपयार्ड में भीषण आग और विस्फोट, 1 की मौत, 36 घायल
ठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
गाजियाबाद में वर्कशॉप में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं गाड़ियां, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिलेंगे 26 नए जज, SC कॉलेजियम ने केन्द्र को भेजी सिफारिश; लिस्ट में ये नाम
बड़ा हादसा टला, जांच के आदेश
करीब 90 मिनट तक चले इस संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि एक बार फिर से पूरी बिल्डिंग की जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई अंदर फंसा तो नहीं है। प्रशासन का मानना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने घटना के असल कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।
Raipur babylon tower fire incident 47 people rescued after 90 minute operation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ मार्च, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; सरकार के खिलाफ लगाए नारे
May 26, 2026 | 08:17 PM‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
May 26, 2026 | 08:05 PMसंन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
May 26, 2026 | 08:05 PMमहाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
May 26, 2026 | 07:59 PMNeem Karoli Baba: जब टूटने लगे सारी उम्मीदें, तो निराश न हों, नीम करोली बाबा की ये बातें बदल देंगी ज़िंदगी
May 26, 2026 | 07:53 PMPM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PMसिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














