- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Naxal Peace Talks 2025 In Process Chhattisgarh Home Minister Vijay Sharma Reaction Maoist Surrender First
शांति वार्ता की पेशकश पर गृह मंत्री की दो टूक: पहले हथियार डालें, तभी होगी बातचीत
- Written By: सौरभ शर्मा
Naxal Peace Process Chhattisgarh News: नक्सलियों ने अपने पत्र में लिखा था कि माओवादी संगठन शांति वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन इलाके में 7 लाख से ज्यादा जवानों की मौजूदगी के कारण संगठन अपनी बैठक नहीं कर पा रहा है।

छत्तीसगढ़ के ग्रह मंत्री विजय शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
रायपुर: छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के बीच नक्सलियों ने एक बार फिर शांति वार्ता की पेशकश की है, लेकिन इस बार सरकार का रुख सख्त नजर आ रहा है। नक्सलियों ने पत्र लिखकर गृह मंत्री से सीधी बातचीत की मांग की, वहीं राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक माओवादी हथियार नहीं डालते, तब तक किसी तरह की बातचीत संभव नहीं है। लगातार हो रही मुठभेड़ों और बढ़ते सरेंडरों के बीच नक्सली अब खुद को घिरा हुआ महसूस कर रहे हैं, जिसकी झलक उनके पत्रों में साफ दिख रही है।
माओवादी संगठन ने पांचवां पत्र जारी कर शांति वार्ता की इच्छा जताई है, जिसमें स्वीकार किया गया कि पिछले ऑपरेशन में उनके 26 साथी मारे गए। साथ ही यह भी कहा गया कि भारी सुरक्षा घेरे की वजह से वे आंतरिक बैठकें नहीं कर पा रहे हैं। वहीं सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी वार्ता से पहले नक्सलियों को आत्मसमर्पण करना ही होगा, क्योंकि अब राज्य की जनता और सुरक्षाबल दोनों हिंसा नहीं झेल सकते।
शांति वार्ता की शर्त पर अड़ा प्रशासन
शांति वार्ता की पहल के बावजूद सरकार ने माओवादियों के सामने साफ शर्त रख दी है कि पहले हथियार डालें, फिर ही कोई बातचीत संभव है। राज्य के गृहमंत्री ने दो टूक कहा कि कोई भी गोली चलाना नहीं चाहता, लेकिन अब नक्सली हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राज्य और केंद्र की संयुक्त कार्रवाई अब निर्णायक दौर में है, जिससे नक्सलियों की ताकत लगातार कमजोर हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
400+ केस, लाखों का इनाम…झारखंड में 27 माओवादियों ने डाले हथियार! मुख्यधारा की चुनी राह
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित; छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
ऑपरेशन का असर और माओवादी दबाव में
हाल ही में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर हुए 24 दिन के ऑपरेशन में 31 नक्सली मारे गए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। इस साल अब तक करीब 197 नक्सली मारे जा चुके हैं और 700 से ज्यादा ने आत्मसमर्पण किया है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि सुरक्षा बलों का दबाव अब माओवादियों को हथियार छोड़ने पर मजबूर कर रहा है और शांति वार्ता की पेशकश उसी रणनीतिक बैकफुट का संकेत है।
Naxal peace talks 2025 in process chhattisgarh home minister vijay sharma reaction maoist surrender first
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
May 26, 2026 | 05:00 PMऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
May 26, 2026 | 04:59 PM‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
May 26, 2026 | 04:58 PMमीरारोड में कुर्बानी के बकरों को लेकर मचा बवाल, CM फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई
May 26, 2026 | 04:55 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ST बसों के ड्राइवर अब बचाएंगे रोजाना हजारों लीटर डीजल, जानें क्या है नया प्लान
May 26, 2026 | 04:55 PMनासिक मनपा के गरीब और मेधावी छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग; नोट्स और किताबें भी फ्री देगा संचालक संगठन
May 26, 2026 | 04:51 PMउल्हासनगर में क्रिश्चियन एकता संवाद सभा का आयोजन, विभिन्न जिलों के पास्टर व समाज प्रतिनिधियों की सहभागिता
May 26, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














