-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Chhattisgarh News After The Killing Of 26 Naxalites Now 22 Maoists Surrendered A Big Success Was Achieved In Bijapur
26 नक्सलियों के ढेर होने के बाद अब 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर में हाथ लगी बड़ी सफलता
- Written By: सौरभ शर्मा
Naxalites Surrender: बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिसमें 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में कई बड़े नाम शामिल हैं।

बीजापुर माओवादिओं ने किया सरेंडर (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को ढेर किया, जिसमें 14 महिला नक्सली भी शामिल थीं। इसी कार्रवाई के बाद रविवार, 23 मार्च को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें AOB डिवीजन सदस्य और तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं। सबसे खास बात यह रही कि इनमें से छह नक्सलियों पर 11 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था। सभी ने सीआरपीएफ के डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी और एएसपी डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के समक्ष हथियार डाले।
बीजापुर में अब तक कुल 107 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इससे यह साफ है कि लगातार हो रहे सुरक्षाबलों के अभियानों और सरकार की पुनर्वास नीति का असर नक्सलियों पर पड़ रहा है। आत्मसमर्पण करने वालों में प्लाटून सदस्य और कई शीर्ष स्तर के नक्सली शामिल हैं, जो लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे।
छत्तीसगढ़ की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, IED और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
सुरक्षाबलों की बड़ी उपलब्धि
बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों पर कुल 87 लाख रुपये का इनाम था। उनके पास से एके-47, एसएलआर, इंसास और थ्री-नॉट-थ्री जैसी घातक बंदूकें बरामद की गईं। इसके अलावा देशी रॉकेट लॉन्चर, बीजीएल लॉन्चर, विस्फोटक सामग्री, वर्दी, दवाइयां और नक्सली साहित्य भी बड़ी मात्रा में मिला।
बढ़ता आत्मसमर्पण का सिलसिला
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से कई ऐसे हैं जो सालों से पुलिस और सुरक्षाबलों को चुनौती देते आए थे। अब उनका आत्मसमर्पण यह दिखाता है कि नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं। सरकार और सुरक्षा एजेंसियां उम्मीद कर रही हैं कि आने वाले दिनों में और भी आत्मसमर्पण की घटनाएं देखने को मिलेंगी। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले दिनो पुलिस कार्रवाई में 26 नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया था, इसके बाद से इस खबर का आना कि 22 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया यह एक बहुत ही खुश कर देने वाली खबर है कि छत्तीसगढ़ के लोगों में जागरुकता आ रही है और वे अनैतिक गतिविधियों को छोड़कर सही मार्ग अपनाने के प्रति अग्रसित हो रहे है।
Chhattisgarh news after the killing of 26 naxalites now 22 maoists surrendered a big success was achieved in bijapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस: गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, नाना पटवारी से पूछताछ की तैयारी
Jul 12, 2026 | 12:19 PMPost Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में निवेश करें और हर महीने पाएं 15000 रुपये
Jul 12, 2026 | 12:18 PMटॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 12:15 PMदुरबार के हॉस्टल में 40 छात्रों के फूड पॉइजनिंग होने के बाद एक्शन में प्रशासन, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Jul 12, 2026 | 12:14 PMबांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं से नाराज सुप्रिया सुले; बोलीं- हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है
Jul 12, 2026 | 12:09 PMशरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
Jul 12, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














