-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Bijapur Naxal Encounter 1 Crore Wanted Narsimhachalam Killed Chhattisgarh
बीजापुर एनकाउंटर में फिर ढेर हुआ नक्सलियों का बड़ा चेहरा, 1 करोड़ का इनामी नरसिम्हा चालम बना सुरक्षाबलों का निशाना
- Written By: सौरभ शर्मा
बीजापुर में मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी वॉन्टेड नक्सली थेंटू लक्ष्मी उर्फ नरसिम्हा मारा गया। वह केंद्रीय कमेटी का सदस्य था और कई राज्यों में वांछित था। सुरक्षाबलों के द्वारा अभियान अभी भी जारी है।

1 करोड़ का इनामी नरसिम्हा चालम ढ़ेर (फोटो- सोशल मीडिया)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक और बड़ी मुठभेड़ हुई है, जिसमें लंबे समय से वांछित नक्सली नेता नरसिम्हा को मार गिराया गया। नरसिम्हा, जिसे थेंटू लक्ष्मी, गौतम और सुधाकर के नाम से भी जाना जाता था, केंद्रीय कमेटी का सदस्य था और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सक्रिय यह नक्सली कई हमलों और रणनीतियों का मास्टरमाइंड माना जाता था। सुरक्षाबलों को यह सफलता इंद्रावती टाइगर रिजर्व के भीतर चले एक ऑपरेशन के दौरान मिली।
इस मुठभेड़ से पहले सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिली थी कि इलाके में शीर्ष नक्सली नेताओं की मौजूदगी है। सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बल की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था। मुठभेड़ के बाद भारी गोलीबारी के बीच नरसिम्हा मारा गया। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी और छिपे नक्सली को पकड़ा जा सके या उसके ठिकानों का पता चल सके।
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में चला ऑपरेशन
बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इनमें केंद्रीय समिति के सदस्य नरसिम्हा के अलावा तेलंगाना समिति के बांदी प्रकाश और दंडकारण्य जोनल कमेटी के पप्पा राव के नाम भी शामिल थे। इसके बाद विशेष बलों की टीम को इलाके में भेजा गया, जहां मुठभेड़ शुरू हो गई और नरसिम्हा को ढेर कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
गढ़चिरोली नक्सल अपडेट: एंटी-नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को कामयाबी, सीमाई जंगलों में हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
Chhattisgarh Naxal: नारायणपुर में नक्सली साजिश नाकाम, BSF ने बरामद किया हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा
पूर्व CM भूपेश बघेल की खरी-खरी, जाति जनगणना को लेकर सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल
तीन राज्यों में था मोस्ट वॉन्टेड
मारा गया नक्सली नरसिम्हा कई वर्षों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था और वह छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में वॉन्टेड था। यह नक्सली लंबे समय से केंद्रीय कमेटी का हिस्सा था और कई बड़े हमलों की योजना से जुड़ा हुआ था। बता दें कि सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त फोर्स को ऑपरेशन के लिए इलाके में भेजा गया था। इस दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में इनामी नक्सली ठेन्टू लक्ष्मी मारा गया। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
Bijapur naxal encounter 1 crore wanted narsimhachalam killed chhattisgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














