-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Asp Killed Other Security Personnel Injured In Ied Blast In Sukma Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED ब्लास्ट, चपेट में आने से एएसपी की मौत, अन्य सुरक्षाकर्मी घायल
- Written By: मनोज आर्या
घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को कोंटा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरीपुंजे की मौत हो गई। अन्य घायल खतरे से बाहर हैं।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में आईडी ब्लास्ट, (फाइल फोटो)
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर कोंटा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना में अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोंटा क्षेत्र के अंतर्गत कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसपी गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गिरीपुंजे को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 10 जून को बंद आयोजित किए जाने की घोषणा को देखते हुए कोंटा क्षेत्र के एएसपी गिरीपुंजे तथा अन्य पुलिस अधिकारी और जवान पैदल गश्त में निकले थे। उन्होंने बताया कि जब वह कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब पहुंचे थे तभी प्रेशर बम में हुए विस्फोट की चपेट में आ गए। इस घटना में गिरीपुंजे, अन्य अधिकारी और जवान घायल हो गए।
इलाज के दौरान एएसपी की हुई मौत
अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को कोंटा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरीपुंजे की मौत हो गई। अन्य घायल खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर और महासमुंद में भी तैनात रह चुके हैं। उनकी फैमिली रायपुर में रहती है। गिरिपुंजे की स्कूलिंग भी रायपुर से ही हुई थी। वे पूर्व कांग्रेस पार्षद के रिश्तेदार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 12 जुलाई LIVE: यूपी में महा वृक्षारोपण 2026 अभियान, ईरान ने UAE-कतर-बहरीन पर दागी मिसाइल
आज की ताजा खबर 11 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी खबर
आज की ताजा खबर 10 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आज की ताजा खबर 09 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
सीएम विष्णुदेव साय ने क्या कहा?
सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट में ए.एस.पी. आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं। इस कायरतापूर्ण हमले में कुछ अन्य अधिकारी व जवानों के भी घायल होने की खबर है। अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज हेतु निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के ख़िलाफ़ सुरक्षा बलों द्वारा एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है और उसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखला कर नक्सली इस तरह की कायराना करतूत को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जायेगा।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, देवभोग से 31 नेताओं ने थामा BJP का दामन, सियासत में मची हलचल
नक्सल के खिलाफ जारी रहेगी अभियान- गृह मंत्री
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस घटना को नक्सलियों का कायराना हरकता बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से नक्सलियों के विरोध जो अभियान जारी है उसमें कोई रुकावट नहीं आएगी। लेकिन, कभी किसी स्थिति में नक्सलियों से बातचीत की विचार आती भी है तो ऐसी घटनाओं से वह खत्म हो जाती है।
एजेंसी इनपुट के साथ-
Asp killed other security personnel injured in ied blast in sukma chhattisgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
Jul 12, 2026 | 03:48 PMमहाराष्ट्र में ई-चालान परियोजना 31 जुलाई तक बढ़ी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल सख्ती
Jul 12, 2026 | 03:44 PMचेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 03:41 PMWho is Shekhar Chaudhary: चोरी-छिपे सगाई, फिर LIVE कॉन्सर्ट में खुलासा! कौन हैं मिस्ट्री मैन शेखर चौधरी
Jul 12, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














