-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Accused Of Murder Of Deputy Sarpanch Dies In Police Custody In Chhattisgarh Asp Suspended
कवर्धा कांड : उप सरपंच की हत्या के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत, ASP सस्पेंड
- Written By: रीना पंवार
छत्तीसगढ़ के कवर्धा कांड में कबीरधाम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में उप सरपंच की हत्या के आरोप में गिरफ्तार प्रशांत साहू की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी।

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीते बुधवार को उप सरपंच की हत्या के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। इस घटना की न्यायिक जांच शुरू करते हुए जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उप सरपंच की हत्या के आरोप में 27 वर्षीय प्रशांत साहू को हिरासत में लिया गया था। बुधवार को जेल में उसकी हालत बिगड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि साहू उन 69 लोगों में शामिल था जिन्हें रविवार को रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना में रघुनाथ साहू की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि रघुनाथ साहू पर हमला इस संदेह के कारण किया गया था कि उन्होंने एक अन्य ग्रामीण कचरू साहू की हत्या की थी।
ग्रामीणों ने उप सरपंच के घर को जलाया
सम्बंधित ख़बरें
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
मप्र-छग के बीच 26 साल पुराना DR विवाद सुलझाने की पहल, मध्य प्रदेश ने भेजा ‘स्थायी सहमति’ का प्रस्ताव
दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, IED और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
कचरू साहू का शव पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बीजाटोला गांव में एक पेड़ पर लटका मिला था। इस घटना के बाद भीड़ ने रघुनाथ साहू के घर पर हमला कर दिया था और वहां आग लगा दी थी। रघुनाथ साहू के परिवार के तीन सदस्यों, जिसमें उनकी पत्नी भी शामिल हैं, को पुलिस ने घायल अवस्था में बचाया तथा अस्पताल में भर्ती कराया। आगजनी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब गांव पहुंची तब भीड़ ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इसमें कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव सहित कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए। इस घटना के बाद पुलिस ने लोहारीडीह गांव के 40 निवासियों को हिरासत में लिया था। रविवार को प्रशांत साहू को अन्य ग्रामीणों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जेल में स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।
घटना की न्यायिक जांच के दिए आदेश
पुलिस के मुताबिक साहू को दौरा पड़ने की बीमारी थी और वह शराब पीने का आदी भी था। पुलिस अधिकारियों ने बताया, ”साहू को जांच के लिए मंगलवार को अस्पताल ले जाया गया और उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। लेकिन अगले दिन उसकी हालत फिर से बिगड़ गई।” उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निलंबित
इस मामले को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कबीरधाम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को विचाराधीन कैदी की मौत के बाद निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बुधवार रात संवाददाताओं से कहा, ”जेल में हुई मौत जांच का विषय है। मंगलवार को आरोपी को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसके हाथ का एक्स-रे कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार रिपोर्ट सामान्य है। बुधवार को पंचनामा के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। उसके विसरा के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं तथा रिपोर्ट का इंतजार है।”
मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की घोषणा
उपमुख्यमंत्री ने कहा, ”प्रथम दृष्टया जेल के रिकॉर्ड से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों के शरीर पर चोट के निशान हैं। ग्रामीणों ने दावा किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कुछ गिरफ्तार लोगों की पिटाई की गई थी। एएसपी विकास कुमार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है” उन्होंने बताया, ”मुख्यमंत्री ने प्रशांत साहू के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा, उसके परिवार के सदस्य जिन्हें हत्या के उसी मामले में गिरफ्तार किया गया है, उन्हें भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।”
विपक्ष का पुलिस कस्टडी में पिटाई का आरोप
इस बीच, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने हिरासत में मौत की घटना की जांच के लिए अपनी टीम गठित की है। बुधवार रात संवाददाताओं से बात करते हुए, कांग्रेस विधायक और पार्टी की जांच टीम के संयोजक दलेश्वर साहू ने सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधा और कहा, ”प्रशांत साहू के शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं, जो स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि उन्हें पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पुलिस की यातना के कारण उनकी मौत हुई।”
( एजेंसी इनपुट के साथ)
Accused of murder of deputy sarpanch dies in police custody in chhattisgarh asp suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस: गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, नाना पटवारी से पूछताछ की तैयारी
Jul 12, 2026 | 12:19 PMPost Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में निवेश करें और हर महीने पाएं 15000 रुपये
Jul 12, 2026 | 12:18 PMटॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 12:15 PMदुरबार के हॉस्टल में 40 छात्रों के फूड पॉइजनिंग होने के बाद एक्शन में प्रशासन, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Jul 12, 2026 | 12:14 PMबांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं से नाराज सुप्रिया सुले; बोलीं- हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है
Jul 12, 2026 | 12:09 PMशरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
Jul 12, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














